फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Batwara 1947 Cast Fees Sunny Deol Is Highest Paid Actor Know How Much Preity Zinta Earns For Comeback Film

क्या 'बंटवारा 1947' के लिए सनी देओल ने ली सबसे ज्यादा फीस? जानें प्रीति और अली फजल ने कितना किया चार्ज?

Sun, 09 Aug 2026 06:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 09 Aug 2026 06:28 PM IST
सार

Batwara 1947 Cast Fees: भारत-पाकिस्तान के बीच बंटवारे पर आधारित फिल्म 'बंटवारा 1947' जल्द ही रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल ने इसके लिए सबसे ज्यादा फीस ली है।

विज्ञापन
Batwara 1947 Cast Fees Sunny Deol Is Highest Paid Actor Know How Much Preity Zinta Earns For Comeback Film
सनी देओल, प्रति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल एक और देशभक्ति वाली फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 'बंटवारा 1947' है। इसमें सनी देओल शबाना आजमी और प्रीति जिंटा नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले, मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी किया। इसे दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। बताया जाता है कि सनी देओल इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं। 
विज्ञापन

सनी देओल की कितनी है फीस?
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बंटवारा 1947' का बजट 150 करोड़ रुपये है। 
  • सनी देओल को 'बंटवारा 1947' के लिए 60 करोड़ रुपये की फीस मिली है। 
  • प्रीति ने इस फिल्म के लिए कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये लिए हैं। 
  • शबाना आजमी की फीस का खुलासा नहीं हुआ है।
  • वहीं अली फजल ने एक स्पेशल अपीयरेंस के लिए कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये लिए हैं।

Govinda: 'पता था मेरी फिल्मों से ज्यादा गाने चलेंगे', गोविंदा को याद आया करिश्मा के साथ शूट हुए गाने का किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

Batwara 1947 Cast Fees Sunny Deol Is Highest Paid Actor Know How Much Preity Zinta Earns For Comeback Film
बंटवारा 1947 - फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
'बंटवारा 1947' की कहानी देश के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म 'जिस लाहौर नई वेख्या ओ जम्याई नई' नाम के उर्दू नाटक से प्रेरित है, जिसे भारत के बंटवारे का लोगों पर पड़े असर पर आधारित सबसे प्रभावशाली नाटकों में से एक माना जाता है। इसे असगर वजाहत ने लिखा है। यह नाटक 1947 में बंटवारे के ठीक बाद लाहौर में सेट है।
विज्ञापन

क्या है कहानी?
यह कहानी एक मुस्लिम परिवार की है, जो बंटवारे से पहले एक हिंदू परिवार की हवेली में रहने आता है। उस परिवार की बुजुर्ग महिला अपनी पुश्तैनी संपत्ति छोड़ने से इनकार कर देती है। मुस्लिम परिवार चाहता है कि वह घर खाली कर दे, लेकिन धीरे-धीरे, वहीं रहने के उनके पक्के फैसले से एक खूबसूरत रिश्ता बन जाता है। मुस्लिम परिवार उनके और उनकी दरियादिली के प्रति अपनापन महसूस करने लगता है।

Batwara 1947 Cast Fees Sunny Deol Is Highest Paid Actor Know How Much Preity Zinta Earns For Comeback Film
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है फिल्म का निर्देशक?
'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को 'आवारापन 2' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले 'लाहौर 1947' नाम से जानी जाने वाली इस फिल्म में करण देओल, कनिका कपूर और अभिमन्यु सिंह भी हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। इसका संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। 'बंटवारा 1947' को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed