Mahesh Babu: 50 के हुए महेश बाबू, पत्नी और प्रियंका ने शेयर की बेहतरीन तस्वीर; राजामौली ने दिया खास तोहफा
Mahesh Babu Birthday Wish: महेश बाबू के जन्मदिन पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में उनकी पत्नी का नाम भी शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में महेश बाबू के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा 'जन्मदिन की बधाई महेश बाबू। वाराणसी के साथ एक जबरदस्त एडवेंचर पर निकली हूं।'
वहीं अभिनेत्री और महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'जन्मदिन की बधाई महेश बाबू। हर दिन को इतना खास बनाने के लिए आपका शुक्रिया। आने वाला साल प्यार, अच्छी सेहत और ढेर सारी खुशियों से भरा हो। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।'
चिरंजीवी
वहीं साउथ के दिग्गज कलाकार चिरंजीवी ने भी महेश बाबू को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा 'महेश बाबू आपको जन्मदिन की बधाई। पिछले कुछ वर्षों में, मुझे आपको भारतीय सिनेमा के सबसे पमशहूर स्टार्स में से एक बनते हुए देखने से खुशी मिली है। भगवान आपका भला करे।'
Wishing my dear SSMB @UrstrulyMahesh a very blessed birthday 💐💐💐
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) August 9, 2026
Over the years, I’ve had the joy of watching you grow into one of Indian cinema’s most loved and celebrated stars.
May god bless you always✨
वहीं साउथ के फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने महेश बाबू के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म का उनका लुक जारी किया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'सिर्फ उग्र होना ही उसका एकमात्र रूप नहीं है...वाराणसी में रुद्र।'
Fierce isn’t his only shade…
— rajamouli ss (@ssrajamouli) August 9, 2026
RUDHRA in #Varanasi. @urstrulyMahesh pic.twitter.com/j6SdSKBrEJ
- महेश बाबू जल्द ही फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाले हैं।
- फिल्म में महेश बाबू एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल निभा रहे हैं, जिन्हें एक खास मिशन के लिए चुना जाता है।
- उनके साथ प्रियंका चोपड़ा का किरदार मंदाकिनी भी होगा, जो एक हिस्टोरियन और बेहतरीन शूटर है।
- फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के रोल में नजर आएंगे।
- एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।