फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mahesh Babu Surprises Fans As Makers Reveal The Look Of Rudra From Varanasi Movie

Varanasi: जन्मदिन पर महेश बाबू का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से सामने आया रूद्र का दमदार लुक; एक्साइटेड हुए फैंस

Sun, 09 Aug 2026 10:43 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 09 Aug 2026 10:43 AM IST
सार

Mahesh Babu Look From Varanasi: महेश बाबू के बर्थडे पर फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला है। फिल्म ‘वाराणसी’ के मेकर्स ने उनके किरदार रुद्र का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसे देखकर इंटरनेट पर हलचल मच गई है।

विज्ञापन
Mahesh Babu Surprises Fans As Makers Reveal The Look Of Rudra From Varanasi Movie
महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग अफ्रीका की खूबसूरत लोकेशन्स- किलिमंजारो और मसाई मारा में हुई है। तस्वीरों में महेश कभी विशाल नजारों को देखते नजर आते हैं, तो कभी शांत अंदाज में आराम करते दिखते हैं। बैकग्राउंड में अफ्रीका की वाइल्ड लाइफ और प्रकृति इस फिल्म को और भी ग्रैंड बना रही है।

विज्ञापन

महेश बाबू के नए लुक में क्या खास?

  • इन तस्वीरों में महेश बाबू एकदम बड़े और दमदार हीरो के अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
  • उनका लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ थोड़ा गंभीर और रहस्यमयी भी दिख रहा है। 
  • साफ है कि डायरेक्टर एसएस राजामौली इस किरदार को बहुत खास तरीके से पेश करने वाले हैं। 
  • रुद्र का किरदार काफी दिलचस्प बताया जा रहा है। 
  • वह एक ऐसा इंसान है जिसमें समझदारी, कमजोरी और ताकत- तीनों का मेल है। 
  • यानी यह सिर्फ एक एक्शन हीरो नहीं, बल्कि इमोशन्स से भरा किरदार भी होगा।
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)

कैसी होगी फिल्म की कहानी?  
फिल्म की कहानी को अभी पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बातें सामने आई है। 

  • कहानी साल 2027 पर आधारित है। इसमें ‘शाम्भवी’ नाम का एक एस्टेरॉयड वाराणसी की तरफ बढ़ रहा होता है, जो दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन जाता है। 
  • महेश बाबू फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल निभा रहे हैं, जिन्हें एक खास मिशन के लिए चुना जाता है। 
  • उनके साथ प्रियंका चोपड़ा का किरदार मंदाकिनी भी होगा, जो एक हिस्टोरियन और बेहतरीन शूटर है। 
  • इसके बाद महेश और प्रियंका दोनों मिलकर एक खतरनाक मिशन पर निकलते हैं। 
  • दोनों पृथ्वी को इस खतरे से बचाने के लिए अफ्रीका, अंटार्कटिका और यूरोप तक यात्रा करते हैं। 
  • फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के रोल में नजर आएंगे।

Mahesh Babu Surprises Fans As Makers Reveal The Look Of Rudra From Varanasi Movie
फिल्म 'वाराणसी' - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी फिल्म? 
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Toxic Trailer: रिलीज हुआ ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर, एक्शन अवतार में दिखे यश; हटकर दिखा कियारा-तारा का अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed