बोनालु के मौके पर मंदिर पहुंचे विजय देवरकोंडा, संदीप रेड्डी वांगा के साथ की पूजा; वायरल हुआ वीडियो
एक्टर विजय देवरकोंडा ने 9 अगस्त को हैदराबाद के ओल्ड सिटी में बोनालु फेस्टिवल के दौरान लाल दरवाजा स्थित श्री महावाणी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनके भाई आनंद देवरकोंडा और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीनों ने मंदिर में खास पूजा की, नारियल चढ़ाया और मां महाकाली का आशीर्वाद लिया। विजय के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही वहां फैंस और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। हर कोई उन्हें करीब से देखने के लिए उत्साहित नजर आया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
मीडिया से बात करते हुए विजय ने कहा, ‘सबको बोनालु की शुभकामनाएं। मैं पहली बार यहां मां के दर्शन करने आया हूं। मैं संदीप के साथ आया हूं, उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम भी भद्रकाली है। मैंने मां से सभी की मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की और अपनी भी इच्छाएं मांगीं। मुझे बहुत अच्छा दर्शन मिला।’
फैंस की लगी भीड़
सोशल मीडिया पर उनके इस दौरे के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह भीड़ के बीच से गुजरते, नारियल फोड़ते और लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं। विजय का यह मंदिर दौरा तेलंगाना की परंपराओं से उनके जुड़ाव को भी दिखाता है। बोनालु यहां का एक बहुत खास और पुराना त्योहार है, जिसे लोग बड़े उत्साह से मनाते हैं।
क्या है बोनालु फेस्टिवल?
- हैदराबाद के ओल्ड सिटी में दो दिन तक चलने वाला बोनालु फेस्टिवल 9 और 10 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है।
- इस दौरान लाल दरवाजा के महाकाली मंदिर के साथ-साथ सुल्तान शाही और हरि बावड़ी के मंदिरों में भी खास पूजा होती है।
- इस त्योहार में महिलाएं सजाए गए ‘बोनम’ के कलश लेकर निकलती हैं, लोक नृत्य होते हैं और पूरे इलाके में खास सुरक्षा व्यवस्था भी की जाती है।
ये भी पढ़ें- कजिन अलाना की प्रेग्नेंसी पर खुश हुईं अनन्या पांडे, फैमिली में आने वाला है नया मेहमान; वीडियो किया शेयर