फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rishab Shetty reaction On actor yash Movie Toxic Trailer Praised entire team and director geetu mohandas

यश की 'टॉक्सिक' फिल्म देखने को बेकरार ऋषभ शेट्टी; ट्रेलर की तारीफ में कहा- 'राया की दुनिया में परफेक्ट बुलावा'

Sun, 09 Aug 2026 03:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 09 Aug 2026 03:32 PM IST
सार

Rishab Shetty On Toxic Trailer: फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस पर ऋषभ शेट्टी ने अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही फिल्म के प्रति उत्सुकता जाहिर की है।

विज्ञापन
Rishab Shetty reaction On actor yash Movie Toxic Trailer Praised entire team and director geetu mohandas
ऋषभ शेट्टी-यश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिन शनिवार को फिल्म 'टॉक्सिक' के ट्रेलर से पर्दा हटा। बंगलूरू में आयोजित एक शानदार इवेंट में ट्रेलर रिलीज किया गया, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद रही। ट्रेलर को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच 'कांतारा' फेम एक्टर ऋषभ भेट्टी ने भी 'टॉक्सिक' के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी ने क्या कहा?
ऋषभ शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए ट्रेलर की तारीफ की है। साथ ही फिल्म को लेकर भी उत्सुकता जताई है।

  • ऋषभ ने लिखा है, 'राया की दुनिया में यह एक बेहतरीन निमंत्रण है'। 
  • आगे कहा, 'यह पक्का है कि शानदार परफॉर्मेंस की मजबूत नींव के साथ यश का यह सफर एक्शन से भरपूर और एंटरटेनिंग होगा'। 
  • ऋषभ ने लिखा है, 'यश सर, आपको इस फिल्म में बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है।
  • उन्होंने टॉक्सिक की पूरी टीम, निर्देशक गीतू मोहनदास और केवीएन प्रोडक्शंस को भी शुभकामनाएं दीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?
फिल्म 'टॉक्सिक' 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म पहले इसी साल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी। तब इसका मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' से होता। हालांकि, बाद में यश की फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। फिर इसे जून में रिलीज किए जाने की तैयारी थी। मगर, ऐसा नहीं हुआ। अब आखिर अगस्त में फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है।

इन दिनों क्या कर रही हैं 'टॉक्सिक' की अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत? ऑफ शोल्डर ड्रेस में तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी

विज्ञापन

Rishab Shetty reaction On actor yash Movie Toxic Trailer Praised entire team and director geetu mohandas
ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋषभ शेट्टी की आगामी फिल्में
ऋषभ शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'कांतारा-2' में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनने वाली 'जय हनुमान' भी झोली में है। साथ ही ऋषभ ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'भारत का गौरव- छत्रपति शिवाजी महाराज' शामिल हैं। वे इसमें लीड रोल करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed