फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Missing 16 year old teen travels 900 km from Madhya Pradesh to Mumbai hoping to act in TMKOC

TMKOC में अभिनय का सपना लिए 16 साल के लड़के ने तय किया 900 किलोमीटर का सफर, जानें क्या है पूरा मामला?

Sun, 09 Aug 2026 04:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 09 Aug 2026 04:07 PM IST
सार

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक अजीब घटना की वजह से चर्चा में है। इस शो में अभिनय करने का सपना लिए 16 साल का एक किशोर 900 किलोमीटर का सफर तय कर मुंबई पहुंचा।

विज्ञापन
Missing 16 year old teen travels 900 km from Madhya Pradesh to Mumbai hoping to act in TMKOC
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : एक्स

विस्तार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले लगभग दो दशकों से भारत के सबसे लोकप्रिय टीवी शो में से एक रहा है। हाल ही में यह शो एक अनोखी वजह से चर्चा में आया, जब मध्य प्रदेश के एक 16 साल के लड़के ने एक्टर बनने और इस शो में रोल पाने का सपना लिए लगभग 900 किलोमीटर का सफर तय करके मुंबई का रुख किया।
विज्ञापन

एक्टर बनने निकला था किशोर
घर से निकलने के बाद लापता बताए जा रहे इस किशोर का पता मुंबई में चला, जब पुलिस ने उसे गोरेगांव में फिल्म सिटी के पास अकेले घूमते हुए पाया। खबरों के मुताबिक, लड़का मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से खास तौर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक्टिंग का मौका पाने के मकसद से आया था।

माना जाता है कि पुलिसकर्मियों ने किशोर को फिल्म सिटी के आसपास देखा और सूचना मिलने के बाद उसे पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Missing 16 year old teen travels 900 km from Madhya Pradesh to Mumbai hoping to act in TMKOC
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने की जांच
पुलिस पूछताछ के दौरान, किशोर ने बताया कि वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला है और एक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए मुंबई आया था।

इंडिया टुडे के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि किशोर गुरुवार दोपहर स्कूल जाने के बहाने घर से निकला था। स्कूल जाने के बजाय, वह छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचा और नागपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। नागपुर से उसने मुंबई के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ी।
विज्ञापन

सुरक्षित है लड़का
अगली सुबह लड़का गोरेगांव रेलवे स्टेशन पहुंचा और फिर फिल्म सिटी की ओर चल पड़ा। उसे उम्मीद थी कि उस इलाके में पहुंचने से वह टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के करीब आ जाएगा और एक्टर बनने का सपना पूरा कर सकेगा।

किशोर के मिलने के बाद पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि वह गुरुवार से लापता था। वह अभी आरे पुलिस की कस्टडी में सुरक्षित है। उसके पिता उसे वापस घर ले जाने के लिए मुंबई आ रहे हैं।

Missing 16 year old teen travels 900 km from Madhya Pradesh to Mumbai hoping to act in TMKOC
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
शो के कितने साल पूरे हुए?
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने हाल ही में सोनी सब पर 18 साल पूरे किए हैं। 
असित मोदी द्वारा बनाए गए इस लंबे समय से चल रहे शो में कई लोकप्रिय कलाकार नजर आए हैं।
इन कलाकारों में में दिलीप जोशी, अमित भट्ट, शैलेश लोढ़ा और मुनमुन दत्ता जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed