फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Kaun Banega Crorepati 18 KBC director Arun Sheshkumar reveals Amitabh Bachchan secrets In Exclusive interview

Exclusive:'83 की उम्र में भी हर एपिसोड के लिए करते हैं पूरी तैयारी'; KBC के डायरेक्टर ने बताए बिग बी के राज

Sun, 09 Aug 2026 07:00 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:00 AM IST
सार

Arun Sheshkumar Exclusive Interview: 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 18वें सीजन के साथ लौट रहा है। शो की शुरुआत से अमिताभ बच्चन इस शो का चेहरा रहे हैं। हालांकि तीसरे सीजन को छोड़ दें, तो पिछले 26 साल में उनकी पहचान KBC से ही जुड़ी रही है।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 18 KBC director Arun Sheshkumar reveals Amitabh Bachchan secrets In Exclusive interview
अरुण शेषकुमार-अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शो में ऑडियंस को सिर्फ अमिताभ बच्चन का सवाल पूछने का अंदाज दिखाई देता है। लेकिन कैमरे के पीछे वह हर एपिसोड की कितनी तैयारी करते हैं, शायद ही लोग जानते हों। KBC के डायरेक्टर अरुण शेषकुमार बताते हैं कि 26 साल बाद भी अमिताभ बच्चन का काम करने का तरीका नहीं बदला। वह सिर्फ शो होस्ट नहीं करते, बल्कि हर कंटेस्टेंट की कहानी को जीते हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में अरुण शेषकुमार ने बताया कि आखिर क्यों उनके लिए KBC की सबसे बड़ी ताकत अमिताभ बच्चन हैं।

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 18 KBC director Arun Sheshkumar reveals Amitabh Bachchan secrets In Exclusive interview
अरुण शेषकुमार-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@arunsheshkumar

'26 साल बाद भी हर एपिसोड की पूरी तैयारी करते हैं अमिताभ बच्चन'
अरुण कहते हैं, '26 साल बाद भी उनके काम करने का तरीका नहीं बदला है। वह सुबह सेट पर आते हैं और सबसे पहले स्क्रिप्ट देखते हैं। शो का सिर्फ शुरुआत और आखिर वाला हिस्सा स्क्रिप्टेड होता है। बाकी पूरा शो कंटेस्टेंट्स के साथ उसी समय होने वाली बातचीत पर चलता है'।
वह बताते हैं, 'हमें पहले से नहीं पता होता कि हॉट सीट पर कौन पहुंचेगा। इसलिए हर एपिसोड से पहले हम करीब 10 कंटेस्टेंट्स की प्रोफाइल और उनकी जिंदगी की कहानियां तैयार रखते हैं। अमित जी उन सभी को पढ़ते हैं, समझते हैं और पूरी तरह आत्मसात कर लेते हैं। जब कोई कंटेस्टेंट हॉट सीट पर आता है, तो वह उसी के संघर्ष और जिंदगी के मुताबिक उससे बातचीत करते हैं। यही बात उन्हें बाकी टीवी होस्ट्स से अलग बनाती है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 18 KBC director Arun Sheshkumar reveals Amitabh Bachchan secrets In Exclusive interview
अरुण शेषकुमार-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@arunsheshkumar

'वह सिर्फ सवाल नहीं पूछते, कंटेस्टेंट की बॉडी लैंग्वेज भी पढ़ते हैं'
अरुण के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह सामने बैठे कंटेस्टेंट की घबराहट और बॉडी लैंग्वेज तुरंत पकड़ लेते हैं। 'अगर उन्हें लगता है कि कंटेस्टेंट घबराया हुआ है या अपनी बात खुलकर नहीं कह पा रहा है, तो वह पहले उसे सहज करते हैं। उसकी बॉडी लैंग्वेज पढ़ते हैं, उसका हौसला बढ़ाते हैं और फिर उसे अपनी जिंदगी की कहानी बताने के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिए KBC में बातचीत कभी औपचारिक नहीं लगती।'

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 18 KBC director Arun Sheshkumar reveals Amitabh Bachchan secrets In Exclusive interview
अरुण शेषकुमार-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@arunsheshkumar

'हर सीजन में उनके सुझाव मिलते हैं, सिर्फ होस्ट नहीं हैं अमिताभ बच्चन'
क्या इतने साल बाद भी अमिताभ बच्चन शो में बदलाव के सुझाव देते हैं? इस पर अरुण कहते हैं, 'बिल्कुल। अमित जी के सुझाव हर सीजन का हिस्सा होते हैं। वह सिर्फ शो के होस्ट नहीं हैं। KBC को बेहतर बनाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। उनके सुझाव सिर्फ गेम तक सीमित नहीं होते, बल्कि पूरे शो को और मजबूत बनाते हैं।'

Kaun Banega Crorepati 18 KBC director Arun Sheshkumar reveals Amitabh Bachchan secrets In Exclusive interview
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

'83 की उम्र में भी सेट पर सबसे ज्यादा एनर्जी उन्हीं की होती है'
अमिताभ बच्चन की फिटनेस और एनर्जी का जिक्र आते ही अरुण हंस पड़ते हैं। वह कहते हैं, 'सच कहूं तो कई बार उन्हें देखकर हमें ही शर्म आती है। हम 50 साल के हो गए हैं, लेकिन हमारी एनर्जी उनकी आधी भी नहीं है। 83 साल की उम्र में भी जिस जुनून और समर्पण के साथ वह काम करते हैं, वह हैरान कर देता है।'
अरुण बताते हैं, 'बेशक उनकी उम्र 83 साल है, इसलिए पूरी टीम उनकी सेहत और आराम का खास ध्यान रखती है। कोशिश रहती है कि वर्किंग आवर्स बहुत लंबे न हों, उन्हें पर्याप्त ब्रेक मिले और शूट के दौरान उनका पूरा कम्फर्ट बना रहे। लेकिन सेट पर उन्हें देखकर उनकी उम्र का बिल्कुल एहसास नहीं होता। कई बार हम सोचते रह जाते हैं कि इतनी ऊर्जा आखिर आती कहां से है।'

Kaun Banega Crorepati 18 KBC director Arun Sheshkumar reveals Amitabh Bachchan secrets In Exclusive interview
अमिताभ बच्चन-अरुण शेषकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@arunsheshkumar

'KBC की आत्मा अमिताभ बच्चन हैं'
अरुण बिना किसी हिचकिचाहट के कहते हैं, 'मेरे लिए KBC की आत्मा अमिताभ बच्चन हैं। वह सिर्फ सवाल-जवाब वाला शो नहीं करते, बल्कि हर कंटेस्टेंट की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। उनकी वजह से ऑडियंस सिर्फ गेम नहीं देखते, बल्कि लोगों की जिंदगी, उनके संघर्ष और उनकी भावनाओं से भी जुड़ते हैं। यही KBC को दूसरे शोज़ से अलग बनाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed