फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mirzapur The Movie New Character Posters Unveiled Trailer Release 11 August

मेकर्स ने जारी किए 'मिर्जापुर द मूवी’ के नए पोस्टर, एक्शन अंदाज में दिखे अली फजल और जितेंद्र कुमार

Sun, 09 Aug 2026 08:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 09 Aug 2026 08:39 PM IST
सार

Mirzapur The Movie New Character Posters: जल्द ही पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज होगा। इससे पहले मेकर्स ने इसके कुछ पोस्टर साझा किए हैं, जिसमें अली फजल और जितेंद्र कुमार छा गए हैं।

विज्ञापन
Mirzapur The Movie New Character Posters Unveiled Trailer Release 11 August
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में अली फजल और जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@jitendrak1

विस्तार

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ के नए पोस्टर में अली फजल 'गुड्डू पंडित' और जितेंद्र कुमार 'बबलू पंडित' के तौर पर नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर फिल्म के ट्रेलर रिलीज से दो दिन पहले मेकर्स ने जारी किए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज होगा। 

विज्ञापन

एक्शन अंदाज में दिखे कलाकार 
इस फिल्म में कई जाने-पहचाने किरदारों की वापसी हो रही है। यह कहानी चर्चित सीरीज से बड़े पर्दे पर आ रही है। जितेंद्र कुमार 'बबलू पंडित' का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पहले सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था। वह पोस्टर में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। वहीं अली फजल 'गुड्डू पंडित' के रोल में दिख रहे हैं, जिनके हाथ में भी गन है। दोनों का यह अंदाज फैंस का पसंद आया है। 

विज्ञापन

Mirzapur The Movie New Character Posters Unveiled Trailer Release 11 August
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' - फोटो : इंस्टाग्राम@jitendrak1

कब रिलीज होगी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’?
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी।
इसमें रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेन्द्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी नजर आएंगे।

कौन है फिल्म का निर्देशक? 
गुरमीत सिंह द्वारा यह फिल्म निर्देशित की गई है। वहीं पुनीत कृष्णा इसके लेखक हैं। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed