फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra visited Mumbai Siddhivinayak Temple while mahesh babu's varanasi shoot

Priyanka Chopra: सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' की शूटिंग शुरू करने से पहले किए दर्शन

Mon, 10 Aug 2026 07:47 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Aug 2026 07:47 PM IST
सार

Priyanka Chopra In Mumbai Temple: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत दौरे पर हैं। अभिनेत्री यहां एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच प्रिंयका मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं, जहां फैंस उन्हें देख बेहद खुश हुए।

विज्ञापन
Priyanka Chopra visited Mumbai Siddhivinayak Temple while mahesh babu's varanasi shoot
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो आए दिन भारत आकर फिल्म का शेड्यूल शूट करके वापस अमेरिका स्थित अपने घर लौट जाती हैं। सोमवार को फिल्म के बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर प्रियंका मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने फैंस समेत पैपराजी का मुस्कुराकर अभिवादन किया। 

विज्ञापन


गुलाबी सूट में खूबसूरत दिखीं देसी गर्ल 
इस दौरान प्रियंका गुलाबी रंग के सूट में नजर आईं जिसके साथ उन्होंने नीले रंग का दुपट्टा मैच किया। वह इस दौरान बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। जब वह नंगे पैर मंदिर से बाहर निकलीं तब फैंस और पैपराजी सभी ने एक्ट्रेस को घेर लिया। इस दौरान अभिनेत्री ने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और मुस्कुराकर निकल गईं।

विज्ञापन

Priyanka Chopra visited Mumbai Siddhivinayak Temple while mahesh babu's varanasi shoot
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

स्वर्ण मंदिर में भी की थी सेवा 
बीते दिनों प्रियंका अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने बर्तन धोने की सेवा भी की थी। उस वक्त वह पंजाब में किसी फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं, जहां से वक्त निकालकर वह गुरुद्वारा पहुंची थीं। उसी तरह अब वे हैदराबाद में चल रही आगामी फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग खत्म करके मंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)


 

प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा जल्द एस.एस.राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। फिल्म में प्रियंका के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं। यह 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म के अलावा प्रियंका के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed