फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tabu character introduced as Gauri Hegde in Puri Jagannadh upcoming film Slum Dog 33 Temple Road

'स्लम डॉग' से तब्बू ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- ‘हैदराबादी में बात करके मजा आया’; फिल्म में निभाएंगी यह किरदार

Mon, 10 Aug 2026 07:27 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Aug 2026 07:27 PM IST
सार

Tabu In Slum Dog: अपकमिंग फिल्म 'स्लम डॉग: 33 टेंपल रोड' से तब्बू ने फैंस के साथ अपने किरदार से जुड़ी खास जानकारी शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म से अपने रोल की झलक फैंस को दिखाते हुए काफी कुछ बताया।

विज्ञापन
Tabu character introduced as Gauri Hegde in Puri Jagannadh upcoming film Slum Dog 33 Temple Road
फिल्म 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड' में तब्बू - फोटो : Instagram @tabutiful

विस्तार

पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही पैन इंडिया फिल्म 'स्लम डॉग: 33 टेंपल रोड' में अभिनेत्री तब्बू भी अहम किरदार में नजर आएंगी। सोमवार को फिल्म से तब्बू का लुक सामने आया है जिसे एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस एक पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने फैंस को अपने किरदार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनके किरदार का नाम क्या होगा ? और वह कैसा होगा? 

विज्ञापन


फिल्म में क्या रोल निभाएंगी तब्बू?
'स्लम डॉग' में तब्बू एक अहम भूमिका निभामने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ कुछ खास जानकारियां साझा कीं। 

विज्ञापन
  • फिल्म में तब्बू एक सख्त आयकर अधिकारी के रूप में नजर आएंगी। 
  • इस फिल्म में तब्बू के किरदार का नाम गौरी हेगड़े है। 
  • गौरी को एक निर्दयी, बेरहम और साहसी महिला के रूप में पेश किया गया है। 
  • एक्ट्रेस की शेयर की गई पोस्ट में वह बड़े गंभीर अंदाज में नजर आ रही हैं। 
  • फिल्म से शेयर किए एक वीडियो में वह विजय सेतुपति से पूछताछ करती नजर आ रही हैं।

Tabu character introduced as Gauri Hegde in Puri Jagannadh upcoming film Slum Dog 33 Temple Road
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट में तब्बू ने क्या लिखा? 
इस एक पोस्ट के अलावा तब्बू ने 'स्लम डॉग' की एक क्लिप भी शेयर की। इसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, ‘आप सभी मिलिए गौरी हेगड़े से। जो कि एक दृढ़, निडर और हमेशा अपने सिद्धांतों पर डटी रहने वाली महिला है। इस फिल्म के लिए हैदराबादी बोलने में बहुत मजा आया।'
कैप्शन में तब्बू ने फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही प्रोड्यूसर चार्मी कौर का भी शुक्रिया अदा किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tabu (@tabutiful)


 

Tabu character introduced as Gauri Hegde in Puri Jagannadh upcoming film Slum Dog 33 Temple Road
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

'स्लमडॉग 33' के बारे में
फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। वहीं इसे पुरी के साथ मिलकर अभिनेत्री चार्मी कौर ने भी प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विजय सेतुपति एक बहुत ताकतवर और बेबाक किरदार निभाएंगे। यह एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है जिसे पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कास्ट में विजय और तब्बू के अलावा संयुक्ता, दुनिया विजय, ब्रह्माजी और वीटीवी गणेश भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed