Asur 3 Update: फिर CBI ऑफिसर बनकर लौटेंगे अरशद वारसी, नई एक्ट्रेस की हुई एंट्री; जानें कब से शुरू होगी शूटिंग
Asur 3: क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘असुर’ के फैंस के लिए अच्छी खबर है। सीरीज के अगले सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरशद वारसी की वेब सीरीज ‘असुर’ ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। सीरीज के दोनों सीजन को फैंस से काफी प्यार मिला है। अब इसके अगले सीजन को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
इस बार क्या कुछ है खास?
- पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘असुर 3’ की शूटिंग इस साल सितंबर से शुरू होने वाली है। टीम ने नए सीजन की तैयारी भी शुरू कर दी है।
- इस बार शो में पर्दे के पीछे भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
- बताया जा रहा है कि ‘असुर’ के क्रिएटर गौरव शुक्ला अब तीसरे सीजन में डायरेक्टर की कुर्सी संभालेंगे। पहले दो सीजन का निर्देशन ओनी सेन ने किया था।
- कास्ट की बात करें तो इस सीजन में एक नई एंट्री भी होने वाली है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद ‘असुर 3’ का हिस्सा बन सकती हैं।
- इससे शो की कहानी और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
'असुर' वेब सीरीज के बारे में
‘असुर’ का पहला सीजन 2020 में आया था, जिसमें अरशद वारसी और बरुन सोबती की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। दूसरे सीजन के बाद से ही फैंस तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार शो आगे बढ़ रहा है।
अरशद वारसी ने भी पहले इस बात की पुष्टि की थी कि ‘असुर 3’ पर काम चल रहा है, हालांकि उन्होंने कहा था कि उन्होंने अभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है, लेकिन शो बनना तय है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अरशद वारसी हाल ही में ‘धमाल 4’ में नजर आए थे। आने वाले समय में वह ‘गोलमाल 5’ में भी दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें- ‘अब ये पार्टी मोड में है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर पंकज त्रिपाठी के बड़े खुलासे; फिल्म पर की खुलकर चर्चा