कृतिका कामरा ने शेयर किया ड्रीमी वेकेशन वीडियो, गौरव कपूर के साथ समंदर किनारे सुकून भरे पल बिताती आईं नजर
Kritika Kamra and Gaurav Kapur: एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने 11 मार्च को शादी की थी। दोनों हाल ही में ग्रीस ट्रिप पर गए थे, जिसकी खूबसूरत झलकियां एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने 11 मार्च 2026 को एक्टर, वीजे और भारतीय क्रिकेट प्रस्तोता गौरव कपूर के साथ शादी की। कपल अक्सर अपने खास लम्हों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब कृतिका कामरा ने एक खास वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
ग्रीस ट्रिप के खास पल
- कृतिका कामरा और गौरव कपूर ग्रीस के वन एंड ओनली की आइलैंड पर छुट्टियां बिताने गए थे।
- इस ट्रिप के खास मूमेंट्स एक्ट्रेस ने एक वीडियो के जरिए शेयर किए हैं।
- वीडियो में कपल समुद्र किनारे होटल में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।
- इस बीच कृतिका ने कई शानदार व्यूज के क्लिप्स भी जोड़े हैं, जिनमें गजब की प्राकृतिक खूबसूरती नजर आ रही है।
- जगह काफी शांत और सुकून भरी नजर आ रही है।
- वीडियो में समुद्र, सनसेट, प्रीमियम होटल और पीसफुल मूमेंट्स की झलक देखने को मिलती है।
देखें वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
कृतिका पहले भी कर चुकी हैं ट्रिप की तस्वीरें शेयर
कपल इससे पहले भी अपने ट्रिप की झलक फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। शादी के कुछ दिनों बाद भी कृतिका ने कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए थे, जिसमें कपल क्वालिटी टाइम बिताता नजर आ रहा था।
उन्होंने कैप्शन में लिखा था- इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जमकर पार्टी की और रिकवर होने में थोड़ा समय लगा। मार्च का महीना काम, शादी, फिर धूप सेंकने, स्विमिंग करने, खाने-पीने और यही सब दोहराते रहने में बीता। अब काम पर वापस आ गई हूं, लेकिन अब भी उस प्यार में डूबी हुई हूं।’
11 मार्च को की थी कपल ने शादी
कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने 11 मार्च को बांद्रा स्थित अपने घर पर ही शादी कर ली। उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक बेहद निजी और साधारण समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की।
इसके अगले दिन कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने खास दिन की तस्वीरें साझा कीं। इनमें दोनों काफी खुश और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। शादी के अगले दिन कपल ने एक रिसेप्शन भी रखा था। शादी और रिसेप्शन दोनों में तमाम सितारों ने शिरकत की थी।
ये भी पढ़ें- Asur 3 Update: फिर CBI ऑफिसर बनकर लौटेंगे अरशद वारसी, नई एक्ट्रेस की हुई एंट्री; जानें कब से शुरू होगी शूटिंग