‘वो मुझे गालियां देती हैं और मैं सह लेता हूं’, सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने दिया जवाब; कही ये बात
Govinda on Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने हाल ही में अपनी पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए बेवफाई के आरोपों पर रिएक्शन दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंदा की पत्नी सुनीता कई बार सार्वजनिक रूप से गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के आरोप लगा चुकी है। हाल ही में उन्होंने शो ‘लॉकअप 2’ में भी इस बारे में बात की थी। अब गोविंदा ने इन सभी बातों पर खुलकर चर्चा की है।
वो गालियां देती हैं और मैं सह लेता
एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने इन आरोपों को खारिज किया, लेकिन साथ ही सुनीता की भूमिका को भी सराहा। उन्होंने कहा, ‘वो मुझे बड़े प्यार से गालियां देती हैं और मैं भी उसे सह लेता हूं। मेरा मानना है कि हम जहां भी हैं, जो भी बने हैं, उसमें उनका बड़ा योगदान है। अगर वो नहीं होतीं तो हम यहां तक नहीं पहुंच पाते। हमारे घर के बच्चों को उन्होंने पाला है और हमेशा उनका ख्याल रखा है।’
सुनीता कई बार कर चुकीं हैं अफेयर्स की बात
बता दें कि ‘लॉकअप 2’ में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर्स को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘प्यार में सब कुछ सहना पड़ता है। ची ची के जिंदगी में कई अफेयर्स रहे हैं, हीरो-हीरोइन के साथ ऐसा होता है। मैंने इतने साल उनका साथ दिया है, तो मुझे भी एक बेटा मिलने का हक है।’
गोविंदा और सुनीता के बारे में
- गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी।
- उस समय गोविंदा एक बड़े स्टार बन चुके थे।
- दोनों ने अपनी शादी को करीब दो साल तक छुपाकर रखा था और बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद इसे सार्वजनिक किया।
- बाद में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ।
ये भी पढ़ें- Asur 3 Update: फिर CBI ऑफिसर बनकर लौटेंगे अरशद वारसी, नई एक्ट्रेस की हुई एंट्री; जानें कब से शुरू होगी शूटिंग