फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher shares Khosla Ka Ghosla 2 Homeless junior artist struggle story Video Viral

'उन्होंने जो बताया, मेरे दिल में रह गया'; अनुपम खेर ने शेयर किया 74 वर्षीय जूनियर आर्टिस्ट का दर्द; क्या बोले?

Mon, 10 Aug 2026 11:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Aug 2026 11:16 AM IST
सार

Anupam Kher Video: अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आज सोमवार को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे एक 74 वर्षीय जूनियर आर्टिस्ट के संघर्ष से रूबरू कराते दिखे हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher shares Khosla Ka Ghosla 2 Homeless junior artist struggle story Video Viral
अनुपम खेर, जूनियर आर्टिस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म 'घोसला का घोसला 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की शूटिंग से उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट शेयर किए हैं। आज सोमवार को भी एक्टर ने एक वीडियो साझा किया। मगर, इसमें वे फिल्म की कहानी या रिलीज पर बात करते नहीं दिखे, बल्कि एक जूनियर आर्टिस्ट के संघर्ष पर बात करते नजर आए।

विज्ञापन

Anupam Kher shares Khosla Ka Ghosla 2 Homeless junior artist struggle story Video Viral
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

महिला जूनियर आर्टिस्ट की कहानी सुन हैरान अनुपम खेर
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वे 74 साल की एक महिला जूनियर आर्टिस्ट से बात करते दिखे हैं। महिला के संघर्ष के बारे में जानकर वे हैरान रह गए। बीमारी और उपचार के चक्कर में महिला को अपना घर बेचना पड़ा। बच्चे साथ नहीं रखते और इस उम्र में भी वे किसी तरह मेहनत करके अपना गुजारा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम खेर ने पोस्ट में क्या लिखा?
अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। वे लिखते हैं, 'मैं यह वीडियो बहुत जिम्मेदारी के साथ शेयर कर रहा हूं और बहुत दुख के साथ भी। कुछ दिन पहले मैंने एक खबर देखी। सोनीपत में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति का निधन हो गया। उनकी तीन बेटियां हैं, जो भारत और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहती हैं, लेकिन पिता की अंतिम यात्रा में कोई नहीं आया। उन्होंने फेसटाइम पर अंतिम संस्कार देखा और कहा कि पैसे भेज देंगे'।

विज्ञापन

Anupam Kher shares Khosla Ka Ghosla 2 Homeless junior artist struggle story Video Viral
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

बोले- 'उन्होंने जो बताया, दिल में रह गया'
अनुपम खेर ने आगे लिखा है, 'और कुछ दिन पहले 'खोसला का घोसला 2 'की शूटिंग के दौरान मेरी मुलाकात एक 74 साल की महिला से हुई। वो हमारे साथ एक सीन में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं। बातों-बातों में मैंने उनसे उनकी जिंदगी के बारे में पूछा। उन्होंने जो बताया, वो मेरे दिल में रह गया।

  • उनके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके बच्चे है, लेकिन बच्चों ने उन्हें अपने साथ नहीं रखा।
  • उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। आज वो अकेली एक बहुत छोटी-सी जगह में रहती हैं, जिसे वे खुद हंसकर 'चूहा घर' कहती हैं।
  • सबसे हैरान करने वाली बात थी उनकी हिम्मत।

नेटिजंस बोले- 'रियल लाइफ हीरो'
अनुपम खेर के इस वीडियो पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। लोग महिला के जीवट की तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'वे रियल लाइफ हीरो हैं। मुश्किलों के बाद भी कितनी सकारात्मक हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत प्रेरक महिला हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed