फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reports Says Arshad Warsi Asur Season 3 Shooting To Start From September This Year New Cast Joined

Asur 3 Update: फिर CBI ऑफिसर बनकर लौटेंगे अरशद वारसी, नई एक्ट्रेस की हुई एंट्री; जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

Mon, 10 Aug 2026 09:42 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 10 Aug 2026 09:42 AM IST
सार

Asur 3: क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘असुर’ के फैंस के लिए अच्छी खबर है। सीरीज के अगले सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Reports Says Arshad Warsi Asur Season 3 Shooting To Start From September This Year New Cast Joined
वेब सीरीज असुर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

अरशद वारसी की वेब सीरीज ‘असुर’ ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। सीरीज के दोनों सीजन को फैंस से काफी प्यार मिला है। अब इसके अगले सीजन को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

इस बार क्या कुछ है खास?

  • पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘असुर 3’ की शूटिंग इस साल सितंबर से शुरू होने वाली है। टीम ने नए सीजन की तैयारी भी शुरू कर दी है।
  • विज्ञापन
  • इस बार शो में पर्दे के पीछे भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
  • बताया जा रहा है कि ‘असुर’ के क्रिएटर गौरव शुक्ला अब तीसरे सीजन में डायरेक्टर की कुर्सी संभालेंगे। पहले दो सीजन का निर्देशन ओनी सेन ने किया था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कास्ट की बात करें तो इस सीजन में एक नई एंट्री भी होने वाली है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद ‘असुर 3’ का हिस्सा बन सकती हैं।
  • इससे शो की कहानी और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

 

Reports Says Arshad Warsi Asur Season 3 Shooting To Start From September This Year New Cast Joined
श्वेता बसु प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

'असुर' वेब सीरीज के बारे में 
‘असुर’ का पहला सीजन 2020 में आया था, जिसमें अरशद वारसी और बरुन सोबती की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। दूसरे सीजन के बाद से ही फैंस तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार शो आगे बढ़ रहा है।

अरशद वारसी ने भी पहले इस बात की पुष्टि की थी कि ‘असुर 3’ पर काम चल रहा है, हालांकि उन्होंने कहा था कि उन्होंने अभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है, लेकिन शो बनना तय है।

Reports Says Arshad Warsi Asur Season 3 Shooting To Start From September This Year New Cast Joined
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अरशद वारसी हाल ही में ‘धमाल 4’ में नजर आए थे। आने वाले समय में वह ‘गोलमाल 5’ में भी दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें- ‘अब ये पार्टी मोड में है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर पंकज त्रिपाठी के बड़े खुलासे; फिल्म पर की खुलकर चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed