बिहार ने लूटा सुनील शेट्टी का दिल; पटना पहुंचकर बोले- 'हम अगली फिल्म की शूटिंग के लिए यहां लोकेशन तलाश रहे'
Suniel Shetty: अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग बिहार में करने की तैयारी कर रहे हैं। वे वहां अच्छी लोकेशन की तलाश में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर-प्रोड्यूसर सुनील शेट्टी अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। वे फिलहाल शूटिंग के लिए लोकेशन तलाश रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि शूटिंग के मामले में बिहार ने उनका दिल जीता है और वे इसी राज्य में अगली फिल्म शूट करने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता राजधानी पटना पहुंचे।
लोकेशन तलाश करने पटना पहुंचे सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी बीते दिन पटना पहुंचे। सामाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि वे अगली फिल्म शूट करने के लिए यहां लोकेशन तलाशने आए हैं। सुनील शेट्टी ने कहा, 'हम बिहार, खासकर पटना में शूटिंग का इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हम कल (सोमवार को) लोकेशन देखने जाएंगे। इसी वजह से यह ट्रिप हो रही है'।
लिट्टी-चोखा का लेंगे जायका
सुनील शेट्टी ने आगे बताया कि वे चार महीने पहले भी यहां आए थे और उन्हें काफी अच्छा लगा, इसलिए शूटिंग की तैयारी की। सुनील शेट्टी ने कहा, 'मैं चार महीने पहले भी आया था और तब भी यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत अच्छा था। इसमें लगातार सुधार हो रहा है। इस यात्रा का मकसद यहां एक फिल्म की शूटिंग करना है'। सुनील शेट्टी से जब पूछा गया कि क्या वे लिट्टी-चोखा का जायका लेंगे, इस पर एक्टर ने कहा, 'बिल्कुल खाएंगे'।
#WATCH | Patna, Bihar: Bollywood actor and producer Suniel Shetty says, "...we are trying to arrange a shoot in Bihar, specifically in Patna. So we’ll be scouting locations tomorrow. That is the reason for this trip... I visited four months ago, and it (Bihar's infrastructure)… pic.twitter.com/t2MsiVG366
— ANI (@ANI) August 9, 2026
किस फिल्म की करेंगे शूटिंग?
सुनील शेट्टी ने हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। फिल्म किस विषय पर होगी और कब तक आएगी? देखना दिलचस्प होगा कि एक्टर कब इसका आधिकारिक एलान करते हैं।
रीचर सीजन 4
एक्शन और थ्रिलर से भरपूर सिनेमा में अगर आपकी दिलचस्पी है तो इस शो को देखें। रीचर का चौथा सीजन 12 अगस्त से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा। इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। पहले दिन शुरुआती तीन एपिसोड एक साथ रिलीज किए जाएंगे और बाकी एपिसोड हर बुधवार को आएंगे।