Rohit Sharma: क्रिकेटर रोहित शर्मा करेंगे एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा डेब्यू, कब टीवी पर आएगा शो? देखें वीडियो
Rohit Sharma On TV: रोहित शर्मा जल्द ही एक टीवी शो में नजर आने वाले हैं। इस शो से जुड़ा एक वीडियो मेकर्स ने साेशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें रोहित बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बैट्समैन और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का हर काम उनके फैंस को पसंद आता है। फैंस उनकी क्रिकेट परफॉर्मेंस के दीवाने हैं। वहीं उनके बात करने का ढंग भी फैंस को भाता है। अब रोहित शर्मा का यह अंदाज एक टीवी शो में दर्शक देख पाएंगे। यह शो जल्द ही शुरू होने वाला है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आ चुका है। जानिए, इसमें क्या खास दिखा?
शो की तैयारी करते दिखे रोहित
रोहित शर्मा के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें वह शो बनाने वालों को सलाह दे रहे हैं कि कैसे शूटिंग करनी है। इस वीडियो पोस्ट के साथ कैप्शन भी लिखा है, ‘स्टेज तैयार है। कैमरे तैयार हैं। जल्द ही मिलते हैं।’
इस शो का कॉन्सेप्ट क्या होगा, इस बात से अभी पर्दा नहीं उठा है।
विज्ञापन विज्ञापन
हाजिरजवाबी से जुड़ा हो सकता है शो?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा अपनी खास हाजिरजवाबी और सहज आकर्षण के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। दर्शकों के लिए उनका यह अंदाज बिल्कुल नया होगा। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस शो को लेकर एक्साइटेड हैं। यूजर्स इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
- एक यूजर ने लिखा, 'कूल है राेहित भाई।'
- एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'लव यू रोहित शर्मा भाई।'
- कई यूजर ने हार्ट, फायर इमोजी रोहित शर्मा के लिए कमेंट सेक्शन में पोस्ट किए।