{"_id":"6adf3830c11d9af347072856","slug":"indias-got-latent-narendra-modi-lookalike-roasts-kunal-kamra-asks-did-you-pick-that-joke-from-whatsapp-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंडियाज गॉट लेटेंट 2: पीएम मोदी की नकल कर रहे कंटेस्टेंट ने कुणाल कामरा को किया रोस्ट, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
इंडियाज गॉट लेटेंट 2: पीएम मोदी की नकल कर रहे कंटेस्टेंट ने कुणाल कामरा को किया रोस्ट, वीडियो हुआ वायरल
Mon, 26 Oct 2026 04:53 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:53 PM IST
सार
- हाल ही में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट का नया एपिसोड रिलीज हुई।
- शो में एक कंटेस्टेंट प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री करने पहुंचा।
- इस बीच समय ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को कॉल कर दिया, उसके बाद जो हुआ अब वो चर्चा का विषय बन गया है।
- जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडिया'ज गॉट लेटेंट' में इस बार कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए पहुंचे कंटेस्टेंट राहिल ने कॉमेडियन कुणाल कामरा पर मजेदार अंदाज में तंज कसा। इस दौरान समय रैना ने कुणाल को वीडियो कॉल भी किया, जिसके बाद दोनों के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली।
पीएम मोदी की नकल कर मंच पर पहुंचे राहिल
शो के नए एपिसोड में कंटेस्टेंट राहिल 'ओदी जी' के किरदार में नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए मंच पर कई मजेदार बातें कहीं। इस दौरान समय ने कुणाल को भी वीडियो कॉल पर साथ लिया। राहिल ने अपने परफॉर्मेंस के दौरान रुपये की गिरती कीमत पर भी तंज कसा।
राहिल ने कहा, 'रुपया गिर गया है। लेकिन भाइयों, चिंता मत कीजिए। अगर रुपया गिरा है, तो उसे उठाने वाला भी मैं ही हूं।' कुणाल ने जवाब देते हुए कहा, 'ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। कुत्ता पालो, बिल्ली पालो, लेकिन भ्रम मत पालो।' इस पर राहिल ने तुरंत पलटकर पूछा, 'ये क्या व्हाट्सऐप का चुटकुला उठा लिया क्या?' राहिल की इस बात पर सभी हंसने लगे।

Trending Videos
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
जब कुणाल की हुई रोस्टिंग
बातचीत के दौरान राहिल ने कुणाल से पूछा, 'कामरा, माय फ्रेंड, तू क्या करता है, कॉमेडी?' इसके बाद कुणाल ने अपनी बात रखने की कोशिश करते हुए कहा, 'सर, अब मेरी बात सुनिए।' कुणाल के मुंह से अचानक 'सर' सुनकर राहिल ने भी मजे लेने शुरू कर दिए। उन्होंने पूछा, 'अब तू सर पर कैसे आया?'
इस तरह दोनों के बीच मजाक और तंज का सिलसिला चलता रहा। खास बात यह रही कि कुणाल भी इस बातचीत का हिस्सा बने और पूरा मामला एक मजेदार रोस्ट सेगमेंट में बदल गया।
देखें वीडियो-

The time when Latent Got Fcking Insane🔥🔥🔥 Modi ji on India's Got Latent.🔥 https://t.co/iXuQiVWP6b
— ✎𝒜 πundhati🌵🍉🇵🇸 (@Polytikles) October 25, 2026
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कहां देख सकते हैं ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’?
समय रैना का शो नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। जहां नेटफ्लिक्स पर आने वाला शो बिना विज्ञापनों के होगा, वहीं यूट्यूब वाले वर्जन में बीच-बीच में विज्ञापन आएंगे।
पिछले शो में हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी?
बीते साल समय रैना का विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक व अश्लील चुटकुलों के कारण खूब विवाद में रहा था। इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक बेहद अपमानजनकर टिप्पणी कर दी थी।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: 'क्या तुझे नहीं बोलना चाहिए था?' काशवी के जाने के बाद भड़कीं लव, गुस्से में स्काउट ने कही ये बात!
इस पर काफी हंगामा हुआ। समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही पुलिस एफआईआर हुईं। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पडे़। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी।