KBC 18: सनी देओल से फोन पर क्यों पड़ी थी प्रीति को डांट? आमिर ने धर्मेंद्र से हाथ मिलाने का किस्सा किया साझा
KBC 18 First Episode: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन के पहले एपिसोड में आमिर खान, प्रीति जिंटा और सनी देओल ने अमिताभ बच्चन के साथ कुछ अनसुने किस्से साझा किए। यहां जानिए, उन खास किस्सों के बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी देओल, आमिर खान, प्रीति जिंटा अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के सिलसिले में 'केबीसी 18' में पहुंचे थे। इस फिल्म के लीड रोल में सनी देओल और प्रीति जिंटा हैं। वहीं इसे आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। इन तीनों सितारों ने ‘केबीसी 18’ में अमिताभ बच्चन को कुछ ऐसे किस्से सुनाए, जिन्हें जानकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे।
प्रीति जिंटा को सनी से क्यों पड़ी थी डांट?
प्रीति जिंटा अमिताभ बच्चन को शो ‘केबीसी 18’ में कहती हैं, ‘सर, बॉबी देओल मेरे दोस्त थे, हम सबकी एक वैन हुआ करती थी, जिसमें हम घूमते थे। एक दिन मैंने रात को बॉबी को कॉल किया तो ढाई किलो के हाथ वाले सनी देओल ने फोन उठाया और मुझ पर खूब गुस्सा किया। सनी जी ने मुझे डांटा और कहा कि यह कोई वक्त होता है कॉल करने का, जबकि उस वक्त 10.30 बजे थे। इनके साथ जब मैंने काम किया तो मुझे दो फिल्में लगीं, इनके साथ नॉर्मल होने में। बाकी सेट पर यह बहुत अच्छे हैं।’
सनी देओल ने अपनी सफाई में क्या कहा?
प्रीति जिंटा की डांटने वाली बात सुनकर सनी देओल बिग बी से कहते हैं, ‘सर, मैं बॉबी को भाई नहीं, बेटे की तरह पाला था, मैं उसके लिए काफी सख्त रहा। हम उसे समय पर घर आने को कहते थे, यह हमारे घर का नियम था।’
आमिर ने सुनाया धर्मेंद्र से जुड़ा किस्सा सुनाया
आमिर खान ने भी शो ‘केबीसी 18’ में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। वह कहते हैं, ‘मेरे चाचा जान ने धर्म जी के साथ एक फिल्म की थी। धरम जी हमारे घर आए। पहली बार जब मैंने उनसे हाथ मिलाया तो उनका हाथ फावड़े जैसा था। उनका हाथ इतना बड़ा था कि क्या बताओ? मैंने जब हाथ मिलाया तो सबसे पहले सनी और बॉबी की याद आई। क्योंकि धरम जी की मार सिर्फ इन दोनों ने खाई है।’ यह बात सुनकर सनी देओल मुस्कुरा दिए।