फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indias Got Latent Honey Singh Call Badshah Meri Gandi Aulaad After Credit Controversy

India’s Got Latent: ‘मेरी गंदी औलाद’, बादशाह का वीडियो शेयर कर हनी सिंह ने किया विवादित कमेंट; जानें मामला

Tue, 11 Aug 2026 10:43 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 11 Aug 2026 10:43 AM IST
सार

Honey Singh on Badshah: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन 2 के एक बोनस एपिसोड में बादशाह को लेकर किए गए एक मजाक ने यो यो हनी सिंह और बादशाह के पुराने विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Indias Got Latent Honey Singh Call Badshah Meri Gandi Aulaad After Credit Controversy
हनी सिंह और बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 का नया बोनस एपिसोड 10 अगस्त 2026 को यूट्यूब चैनल के मेंबर्स के लिए रिलीज किया गया। इस एपिसोड में बादशाह के साथ होस्ट और राइटर हर्ष लिम्बाचिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरव जोशी और कॉमेडियन रजत सूद भी नजर आए।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए क्लिप्स
एपिसोड में एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के बाद समय रैना ने माइक हाथ में लिया और मजाकिया अंदाज में गाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं यो यो हनी सिंह का फैन हूं।’ इसके बाद उन्होंने हनी सिंह के मशहूर गाने ‘ब्राउन रंग’ का भी जिक्र किया।

विज्ञापन

समय के इस मजाक को कई लोगों ने बादशाह और हनी सिंह के पुराने विवाद से जोड़कर देखा। इसके बाद इस सेगमेंट की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indias Got Latent Honey Singh Call Badshah Meri Gandi Aulaad After Credit Controversy
हनी सिंह और बादशाह - फोटो : IMDb

बादशाह के नाम को लेकर पुराना वीडियो फिर वायरल
इसी बोनस एपिसोड में समय रैना ने बादशाह से उनके स्टेज नेम को लेकर भी सवाल किया। समय ने पूछा कि ‘बादशाह’ नाम उन्हें कैसे मिला।

बादशाह ने जवाब दिया कि यह नाम उन्होंने खुद रखा था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों रैपर्स का एक पुराना वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया।

मेरी गंदी औलाद
इस पुराने वीडियो में बादशाह कथित तौर पर कहते नजर आए थे कि उन्हें ‘बादशाह’ नाम हनी सिंह ने दिया था। यह वीडियो वायरल होने के बाद हनी सिंह ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, ‘मेरी गंदी औलाद।’

हनी सिंह के इस कमेंट ने एक बार फिर दोनों के पुराने रिश्ते और विवाद को चर्चा में ला दिया।

बादशाह और हनी सिंह के बीच क्या हुआ था?

  • बादशाह और हनी सिंह कभी ‘माफिया मुंडीर’ नाम के हिप-हॉप ग्रुप का हिस्सा हुआ करते थे।
  • दोनों ने साथ में काम किया, लेकिन बाद में दोनों की प्रोफेशनल पार्टनरशिप खत्म हो गई।
  • इसके बाद दोनों के बीच कई गानों को लेकर विवाद सामने आए।
  • खासकर ‘ब्राउन रंग’ को लेकर दोनों के बीच क्रेडिट का मुद्दा काफी चर्चा में रहा।
  • बादशाह का कहना रहा है कि उन्होंने गाने के लिरिक्स लिखे थे, जबकि हनी सिंह ने गाने का बीट तैयार किया था।
  • जुलाई 2025 में भी यह विवाद उस समय चर्चा में आया था, जब बादशाह ने हनी सिंह से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए सिर्फ ‘क्रेडिट्स’ लिखा था।


ये भी पढ़ें- ‘आजकल ये एक पैटर्न बन गया है...’ रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने पर फरहान अख्तर का बड़ा बयान, कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed