फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Guru Randhawa Donates 7 Lakh Rupees For Assam Flood Victims After Bhumi Pednekar And Randeep Hooda

भूमि पेडनेकर और रणदीप हुड्डा के बाद गुरु रंधावा ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए इतने लाख

Tue, 11 Aug 2026 11:21 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 11 Aug 2026 11:21 AM IST
सार

Guru Randhawa: सिंगर गुरु रंधावा ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद भिजवाई है। साथ ही सिंगर ने लाखों की मदद का योगदान भी दिया है। जानिए पूरा मामला। 

विज्ञापन
Guru Randhawa Donates 7 Lakh Rupees For Assam Flood Victims After Bhumi Pednekar And Randeep Hooda
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम में आई बाढ़ ने कई परिवारों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित की है। ऐसे मुश्किल समय में बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सितारे मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सिख एड फाउंडेशन के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में 35 पक्के और बाढ़ से सुरक्षित घर बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

गुरु रंधावा ने दान किए इतने लाख 
गुरु रंधावा ने इस पहल के लिए 7 लाख रुपये दान किए हैं। सिख एड फाउंडेशन के साथ मिलकर वह असम के ऊपरी हिस्से में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी घर बनाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन

ये घर शिवसागर, जोरहाट और नेपाली खुंटी जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में बनाए जाएंगे। इन घरों को इस तरह तैयार किया जाएगा कि भविष्य में आने वाली बाढ़ का असर कम से कम हो और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SIKH AID (@sikh_aid)

पहले भी मदद के लिए आगे आ चुके हैं गुरु
यह पहली बार नहीं है जब गुरु रंधावा ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की है। इससे पहले भी वह हैलो लाइफ फाउंडेशन को 5 लाख रुपये दान कर चुके हैं।

इस मदद के जरिए बाढ़ से विस्थापित लोगों तक खाना, कपड़े, मेडिकल सामान और रोजमर्रा की जरूरी चीजें पहुंचाने में मदद की गई थी।

Guru Randhawa Donates 7 Lakh Rupees For Assam Flood Victims After Bhumi Pednekar And Randeep Hooda
असम में बाढ़ का कहर - फोटो : एएनआई

कई सितारे कर रहे हैं मदद

  • असम में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कई बॉलीवुड सितारे और सोशल मीडिया क्रिएटर्स भी राहत और पुनर्वास के काम में मदद कर रहे हैं।
  • सलमान खान और रणदीप हुड्डा के अलावा फुकरा इंसान और ट्रिगर्ड इंसान जैसे डिजिटल क्रिएटर्स भी इस मुश्किल समय में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।
  • वहीं भूमि पेडनेकर समेत कई सितारे भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्यों में अपना योगदान दे चुके हैं।


ये भी पढ़ें- क्या आरडी बर्मन की बायोपिक में नजर आएंगे इमरान हाशमी; महमूद का रोल निभाने की चर्चा; जानिए क्या बोले एक्टर?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed