Sukriti Kakar: ‘कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर सुकृति कक्कड़ ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी
Sukriti Kakar Engaged with Shoumik Shetty: सिंगर सुकृति कक्कड़ ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। सुकृति ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जानिए सिंगर ने किससे की है शादी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर ने अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन शौमिक शेट्टी से सगाई कर ली है। सुकृति ने सोशल मीडिया पर अपनी ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कर इस खास पल की झलक फैंस को दिखाई है।
घुटनों पर बैठकर शौमिक ने किया प्रपोज
सुकृति कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सुकृति काफी खुश नजर आ रही हैं, जबकि शौमिक उनके सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं।
इस खास प्रपोजल के पीछे हरे-भरे मैदानों का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। बाकी तस्वीरों में दोनों प्रपोजल के बाद साथ में रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों शानदार नजारे के सामने डिनर डेट एंजॉय करते भी दिख रहे हैं।सुकृति ने तस्वीरों में अपनी खूबसूरत डायमंड एंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुकृति ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा- ‘आज, कल और हमेशा।’ इसके साथ उन्होंने हार्ट और रिंग वाली इमोजी भी लगाई।
इन गानों के लिए जानी जाती हैं सुकृति
- सुकृति कक्कड़ बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं।
- उन्हें फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के गाने ‘कर गई चुल्ल’ से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।
- इसके अलावा वह ‘पठान’ के ‘झूमे जो पठान’, ‘मैंने तुझको देखा’ और ‘हमराह’ जैसे गानों के लिए भी जानी जाती हैं।
- सुकृति ने अपनी जुड़वां बहन प्रकृति कक्कड़ के साथ भी कई बार म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम किया है।
- सुकृति के मंगेतर शौमिक शेट्टी मुंबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं।
- वह वेलनेस, हॉस्पिटैलिटी और लग्जरी एक्सपीरियंस से जुड़े बिजनेस में काम करते हैं।
- उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, शौमिक मुंबई में लग्जरी पैडल क्लब कोर्टसाइड के को-फाउंडर हैं।