फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kar Gayi Chull Fame Singer Sukriti Kakkar Got Engaged With Shoumik Shetty See Photos

Sukriti Kakar: ‘कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर सुकृति कक्कड़ ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी

Tue, 11 Aug 2026 03:18 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 11 Aug 2026 03:18 PM IST
सार

Sukriti Kakar Engaged with Shoumik Shetty: सिंगर सुकृति कक्कड़ ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। सुकृति ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जानिए सिंगर ने किससे की है शादी। 

विज्ञापन
Kar Gayi Chull Fame Singer Sukriti Kakkar Got Engaged With Shoumik Shetty See Photos
सुकृति कक्कड़ और शौमिक शेट्टी - फोटो : instagram @sukritikakkar

विस्तार

‘कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर ने अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन शौमिक शेट्टी से सगाई कर ली है। सुकृति ने सोशल मीडिया पर अपनी ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कर इस खास पल की झलक फैंस को दिखाई है।

विज्ञापन

घुटनों पर बैठकर शौमिक ने किया प्रपोज
सुकृति कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सुकृति काफी खुश नजर आ रही हैं, जबकि शौमिक उनके सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


इस खास प्रपोजल के पीछे हरे-भरे मैदानों का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। बाकी तस्वीरों में दोनों प्रपोजल के बाद साथ में रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों शानदार नजारे के सामने डिनर डेट एंजॉय करते भी दिख रहे हैं।सुकृति ने तस्वीरों में अपनी खूबसूरत डायमंड एंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुकृति ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा- ‘आज, कल और हमेशा।’ इसके साथ उन्होंने हार्ट और रिंग वाली इमोजी भी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kar Gayi Chull Fame Singer Sukriti Kakkar Got Engaged With Shoumik Shetty See Photos
सुकृति कक्कड़ और शौमिक शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इन गानों के लिए जानी जाती हैं सुकृति

  • सुकृति कक्कड़ बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं।
  • उन्हें फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के गाने ‘कर गई चुल्ल’ से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।
  • इसके अलावा वह ‘पठान’ के ‘झूमे जो पठान’, ‘मैंने तुझको देखा’ और ‘हमराह’ जैसे गानों के लिए भी जानी जाती हैं।
  • सुकृति ने अपनी जुड़वां बहन प्रकृति कक्कड़ के साथ भी कई बार म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

Kar Gayi Chull Fame Singer Sukriti Kakkar Got Engaged With Shoumik Shetty See Photos
सुकृति कक्कड़ और शौमिक शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं सुकृति के मंगेतर शौमिक शेट्टी?
  • सुकृति के मंगेतर शौमिक शेट्टी मुंबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं।
  • वह वेलनेस, हॉस्पिटैलिटी और लग्जरी एक्सपीरियंस से जुड़े बिजनेस में काम करते हैं।
  • उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, शौमिक मुंबई में लग्जरी पैडल क्लब कोर्टसाइड के को-फाउंडर हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sukriti Kakar (@sukritikakar)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed