शेंटी शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी; रैपर बोले- 'मैं सच बोलने की कीमत चुकाने को लिए तैयार हूं'
Santy Sharma Death Threats: रैपर शेंटी शर्मा को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसा दावा खुद उन्होंने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेंटी शर्मा इन दिनों बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो में देखा जा सकता है। इस बीच रैपर एक और वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। उनका कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। साथ ही कहा कि आरक्षण व्यवस्था पर बात करने को लेकर और सच बोलने पर अगर उन्हें कीमत चुकानी पड़ी तो वे इसके लिए तैयार हैं।
शेंटी शर्मा ने क्या कहा?
रैपर शेंटी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें लिखा है, 'मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, सिर्फ इसलिए कि मैं आरक्षण में सुधार की बात कर रहा हूं और ऐसे सवाल पूछ रहा हूं जिन्हें लोग सुनना नहीं चाहते। मैं किसी छात्र या किसी समुदाय के खिलाफ नहीं हूं'। शेंटी ने आगे लिखा है कि
- मैं बस आरक्षण व्यवस्था पर निष्पक्ष और ईमानदार चर्चा की मांग कर रहा हूं'।
- 'मैं 'कॉकरोच जनता पार्टी' और उसके संस्थापकों के पीछे की सच्चाई के बारे में बात करता रहूंगा'।
- 'धमकियां मुझे चुप नहीं करा पाएंगी। अगर सच बोलने की कोई कीमत चुकानी पड़े, तो मैं उसके लिए तैयार हूं'।
- आगे लिखा है, 'मजबूत बने रहें और सवाल पूछते रहें'।

आरक्षण व्यवस्था पर क्या बोले थे शेंटी शर्मा?
रैपर, सिंगर शेंटी शर्मा ने ‘आरक्षण हटाओ अगस्त क्रांति’ नाम का एक नया जन-जागरूकता अभियान शुरू किया। मीडिया से बातचीत करते हुए शेंटी शर्मा ने अपने अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को जाति से परे हटकर मदद मिलनी चाहिए। जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं में सभी उम्मीदवारों के लिए समान मानक होने चाहिए।