फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Know How Much Fees Did Emraan Hashmi Disha Patani And Shabana Azmi Receive For Awarapan 2

Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी ने ली आवारापन से 10 गुना ज्यादा फीस! दिशा और शबाना आजमी की कमाई भी आई सामने

Tue, 11 Aug 2026 01:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 11 Aug 2026 01:43 PM IST
सार

Awarapan 2: ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जानिए फिल्म की स्टार कास्ट ने ‘आवारापन 2’ के लिए कितनी फीस ली है। 

विज्ञापन
Know How Much Fees Did Emraan Hashmi Disha Patani And Shabana Azmi Receive For Awarapan 2
'आवारापन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

विस्तार

इमरान हाशमी की कल्ट क्लाकिस फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। फिल्म में दिशा पटानी और शबाना आजनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। जानिए इन एक्टर्स ने फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज की है। 

विज्ञापन

Know How Much Fees Did Emraan Hashmi Disha Patani And Shabana Azmi Receive For Awarapan 2
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

इमरान हाशमी को मिले 12 करोड़ रुपये? 
फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसकी स्टारकास्ट की कथित फीस को लेकर भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं। 

न्यूज24 की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी को ‘आवारापन 2’ में अपने आइकॉनिक किरदार शिव पंडित को दोबारा निभाने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये फीस दी जा रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फीस उन्हें 2007 में आई पहली फिल्म ‘आवारापन’ के लिए मिली रकम से करीब 10 गुना ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Know How Much Fees Did Emraan Hashmi Disha Patani And Shabana Azmi Receive For Awarapan 2
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा पटानी की फीस कितनी? 
फिल्म में दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें ‘आवारापन 2’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये फीस मिल रही है। 

विज्ञापन

Know How Much Fees Did Emraan Hashmi Disha Patani And Shabana Azmi Receive For Awarapan 2
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी को मिलेंगे इतने करोड़? 
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी ‘आवारापन 2’ का हिस्सा हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म में अहम भूमिका निभाने के लिए उन्हें करीब 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये के बीच फीस दी गई है। 

फिलहाल ये सभी फीस के आंकड़े रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और मेकर्स या कलाकारों की तरफ से इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Know How Much Fees Did Emraan Hashmi Disha Patani And Shabana Azmi Receive For Awarapan 2
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी ‘आवारापन 2’? 

  • ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे।
  • उनके साथ दिशा पटानी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंथ कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
  • फिल्म का म्यूजिक मिथून, जीत गांगुली, अमाल मलिक और अखिल सचदेवा ने दिया है, जबकि डायरेक्शन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं।
  • ये फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है।


ये भी पढ़ें- ‘आजकल ये एक पैटर्न बन गया है...’ रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने पर फरहान अख्तर का बड़ा बयान, कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed