फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Anne Hathaway Gives A Funny Reply With A Post To Those Who Say Her Pregnancy Is Fake

‘बाल नकली हैं, लेकिन बेबी बंप असली है’, प्रेग्नेंसी को फेक बताने वालों को एनी हैथवे ने दिया मजेदार जवाब

Tue, 11 Aug 2026 12:08 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 11 Aug 2026 12:08 PM IST
सार

Anne Hathaway: हॉलीवुड एक्ट्रेस एनी हैथवे हाल ही में अपनी फिल्म के प्रीमियर के दौरान वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जिसपर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर उन्हें जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Anne Hathaway Gives A Funny Reply With A Post To Those Who Say Her Pregnancy Is Fake
एनी हैथवे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

43 साल की उम्र में मां बनने जा रहीं एनी हाल ही में अपनी फिल्म 'द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट' के प्रीमियर में नजर आईं, जहां उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी को ही ‘फेक’ बताना शुरू कर दिया। अब एनी ने ट्रोल्स को अपने अंदाज में करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन

प्रीमियर में बेबी बंप को लेकर हुईं चर्चा

  • एनी हैथवे रविवार को 'द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट' के प्रीमियर में पहुंचीं।
  • इस दौरान उन्होंने हॉल्टर टॉप और लो-वेस्ट जींस पहनी थी, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।
  • बताया जा रहा है कि एनी करीब 4 से 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं।
  • हालांकि, उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं और कुछ लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी को नकली तक बता दिया।
  • विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर दिया मजेदार जवाब
ट्रोल्स की बातों का जवाब देने के लिए एनी ने इंस्टाग्राम पर एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह प्रीमियर के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। उनकी टीम उनका मेकअप और हेयरस्टाइल कर रही है।

वीडियो में जब स्टाइलिस्ट उनके बालों को पोनीटेल में सेट कर रही थीं, तब एनी ने मजाक में कहा, ‘ये मेरे असली बाल नहीं हैं।’ इसके बाद उन्होंने वीडियो के कैप्शन में ट्रोल्स को जवाब देते हुए लिखा, ‘बाल नकली हैं, लेकिन बेबी बंप असली है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anne Hathaway (@annehathaway)

43 साल की उम्र में तीसरी बार मां बनेंगी एनी

  • एनी हैथवे अपने पति एडम शुलमैन के साथ तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।
  • दोनों पहले से दो बेटों के माता-पिता हैं।
  • उनके बड़े बेटे जोनाथन की उम्र 10 साल और छोटे बेटे जैक की उम्र 6 साल है।

Anne Hathaway Gives A Funny Reply With A Post To Those Who Say Her Pregnancy Is Fake
द ओडिसी - फोटो : यूट्यूब
एनी हैथवे का वर्कफ्रंट 
वर्कफ्रंट की बात करें तो एनी हैथवे हाल ही में निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन और जॉन बर्नथल जैसे कलाकार भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें- Monalisa: मानसून में मोनालिसा ने ढाया कहर; डेनिम शॉर्ट्स और लाल टॉप में दिए स्टाइलिश पोज, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed