फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spider Man Collection: भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी 'स्पाइडर मैन’, सोमवार को कितना कमाया?

Mon, 10 Aug 2026 08:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 10 Aug 2026 08:33 PM IST
सार

Box Office Collection : हाॅलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म, भारतीय फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दे रही है। साथ ही नए रिकॉर्ड भी बना रही है। जानिए, सोमवार को 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' और ‘द ओडिसी’ ने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 12 And The Odyssey Total Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' को भारतीय दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने 400 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म यह बन चुकी है। जानिए, वीकेंड के बाद इस फिल्म का कलेक्शन सोमवार को कैसा रहा? साथ ही ‘द ओडिसी’ ने अब तक भारत में कितनी कमाई कर ली है। 

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 12 And The Odyssey Total Earning
फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया

क्या ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ का घटा कलेक्शन?
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने 12वें दिन यानी सोमवार को 4.41 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि फिल्म ने रविवार को 34.70 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म के कलेक्शन में गिरावट जरूर है, लेकिन अधिकतर फिल्मों के साथ सोमवार को ऐसा होता है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को थिएटर में दर्शकों की संख्या कम हो जाती है। 
फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का कुल कलेक्शन अब तक भारत में 419.86 करोड़ रुपये हो चुका है।

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 12 And The Odyssey Total Earning
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : सोशल मीडिया

'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने तोड़ दिए ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि ‘अवतार 2’ ने भारत में कुल 391.40 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में इस फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने पार कर लिया है। 
वहीं ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म भी बन गई। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड स्पाइडर मैन के रोल में दिखे हैं। फिल्म के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 12 And The Odyssey Total Earning
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द ओडिसी’ का क्या रहा हाल?
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का सोमवार का कलेक्शन अभी उपलब्ध नहीं है। इसने 25 दिन कितनी कमाई की इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं 24वें दिन यानी रविवार को इस फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 169.50 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन हैं। 

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 12 And The Odyssey Total Earning
फिल्म 'ओह माय डॉग' में पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम@pankajtripathi
कौन सी बॉलीवुड फिल्मों से है मुकाबला?
पंकज त्रिपाठी अभिनीत और अमित राय निर्देशित फिल्म 'ओह माय डॉग' भी थिएटर में मौजूद है। इस फिल्म ने चौथे दिन 15 लाख रुपये कमाए हैं। यह मूवी, ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ का मुकाबला नहीं कर सकी है।
वहीं लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी अभिनीत तमिल फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने चौथे दिन 3.24 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म भी ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ के कलेक्शन की बराबरी नहीं कर सकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed