{"_id":"6a7709115666b8d1140a5c61","slug":"spider-man-brand-new-day-the-odyssey-obsession-michael-hollywood-movies-box-office-collection-india-2026-2026-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘स्पाइडर मैन’ से लेकर ‘द ऑब्सेशन’ तक; भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड का दबदबा; 2026 में इन फिल्मों की हुई चांदी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
‘स्पाइडर मैन’ से लेकर ‘द ऑब्सेशन’ तक; भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड का दबदबा; 2026 में इन फिल्मों की हुई चांदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:00 AM IST
सार
Hollywood Movies Box office Collection In India: इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' जमकर कमाई कर रही है। इसने 350 करोड़ रुपये की कमाई 10 दिन में कर ली है। सिर्फ यही फिल्म नहीं, इस साल कई हॉलीवुड फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस खूब कमाई की है। जानिए, साल 2026 में किन-किन हॉलीवुड फिल्मों पर भारतीय दर्शकों ने प्यार लुटाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टॉम हॉलैंड अभिनीत हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' इस वक्त भारतीय सिनेमाघरों में अपना दबदबा बनाए हुए है, कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्में इसके आगे टिक नहीं पा रही है। लेकिन यही अकेली हॉलीवुड फिल्म नहीं है, जो इस साल भारतीय सिनेमाघरों में रंग जमा पाई है, इससे पहले भी कई हॉलीवुड फिल्म ने बढ़िया कमाई की है। इन हाॅलीवुड फिल्मों की कमाई अब तक रिलीज हुई कई बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा रही।
यहां जानिए, इस साल रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन था।
2 of 7
फिल्म ‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' 300 करोड़ पार
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये से अपना खाता भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खोला था। वहीं पहले हफ्ते में इसने कुल 334.75 करोड़ रुपये कमाए लिए थे। वहीं रिलीज के 10वें दिन इसने कुल 358.13 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं।
इस वक्त यह फिल्म ‘अवतार 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने की तरफ बढ़ रही है।
3 of 7
फिल्म 'द ओडिसी'
- फोटो : एक्स @odysseymovie
‘द ओडिसी’ का भी जादू बरकरार
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ रिलीज से पहले ही भारतीय दर्शकों के बीच चर्चा में थी। यह फिल्म जब दुनिया भर के अलावा भारत में रिलीज हुई तो इसने अच्छी शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये भारत में कमाए थे। वहीं पहले हफ्ते में 90.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। रिलीज के 22 दिन भी इस फिल्म ने 2.83 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। अब तक फिल्म की कुल कमाई 161.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
फिल्म 'ऑब्सेशन'
- फोटो : सोशल मीडिया
छोटे बजट की ‘ऑब्सेशन’ ने भी खूब कमाया
फिल्म ‘ऑब्सेशन’ एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म थी, जो मई महीने में रिलीज हुई। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धीमी शुरुआत की थी, इसने ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। धीरे-धीरे करी बार्कर निर्देशित इस फिल्म ने अपने कलेक्शन में इजाफा किया, एक हफ्ते में 18.55 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने भारत में कुल 84.85 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म 'माइकल'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘माइकल’ का भी बढ़िया रहा कलेक्शन
'माइकल' फिल्म के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं। इसमें जाफर जैक्सन ने मशहूर सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन का रोल निभाया था। इस फिल्म ने भी भारत में अच्छी कमाई की। पहले दिन फिल्म ने 1.7 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने एक हफ्ते में 26.05 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। वहीं फिल्म की कुल कमाई भी 71.09 करोड़ रुपये रही। यह फिल्म भी भारतीय दर्शकों को पसंद आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।