फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Spider-Man Brand New Day Features A TMKOC Twist With Bagha And Bawri Reference Watch Video

‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ में दिखा TMKOC ट्विस्ट, बाघा और बावरी की हुई एंट्री! सोशल मीडिया पर छाए क्लिप्स

Fri, 07 Aug 2026 11:44 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 07 Aug 2026 11:44 AM IST
सार

Spider-Man Brand New Day: मार्वल फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को रिलीज हो गई है। फिल्म का फैंस में जबरदस्त क्रैज देखने को मिल रहा है। अब इसके कई क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Spider-Man Brand New Day Features A TMKOC Twist With Bagha And Bawri Reference Watch Video
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनमें एक वीडियो काफी चर्चाओं में है, जिसमें पॉपुलर टेलीविजन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का रिफरेंस दिया हुआ है। अब ये वीडियो शो के फैंस को काफी दिलचस्प लग रहा है।  

विज्ञापन

मोटा भाई, रिस्क है तो इश्क है
वायरल वीडियो में नेड पीटर पार्कर से स्पाइडर मैन के राज का खुलासा करने को कहता है। नेड कहता है- ‘बता भी दो मोटा भाई, रिस्क है तो इश्क है।’ इसपर पीटर जवाब देता है- ‘सेठ जी, बाघा ये राज बावरी को भी नहीं बताएगा।’

विज्ञापन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बाघा और बावरी काफी पॉपुलर किरदार हैं, ऐसे में ये अचानक हुआ क्रॉसओवर फैंस के लिए एक मजेदार सरप्राइज बन गया। इस रेफरेंस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी एंटरटेन हुए और ये क्लिप तेजी से वायरल होकर लोगों के रिएक्शन बटोरने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' के बारे में 
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘शांग ची’ के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है। 

फिल्म में द पनिशर, हल्क और जीन ग्रे जैसे कई मार्वल किरदार भी देखने को मिलेंगे। कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां स्पाइडर-मैन डॉक्टर स्ट्रेंज से दुनिया की याददाश्त मिटाने की बात करता है और मल्टीवर्स को बचाने की कोशिश करता है। फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं।

ये भी पढे़ं- साइंस फिक्शन हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed