The Odyssey: नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘द ओडिसी’, तोड़ा इन दाे बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड
Christopher Nolan Film Collection : हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी’ बॉक्स आफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। इसके साथ ही यह फिल्म नोलन के करियर की सबसे बड़ी कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' को दर्शकों ने काफी प्यार दिया। फिल्म उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। जानें कितनी है कमाई…
कितना रहा नोलन की फिल्मों का कलेक्शन?
फिल्म ‘ओडीसी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन से ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। इतनी ही नहीं यूनिवर्सल पिक्चर्स ने रविवार को फिल्म के कलेक्शन से जुड़ी कई जानकारी साझा की। इसके साथ ही फिल्म ने नोलन की पुरानी फिल्मों के कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
- फिल्म ‘ओडीसी’ ने पहले महीने में 10,515,99 करोड़ रुपये की कमाई की है।
- 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'द डार्क नाइट राइज’ ने 10,335 करोड़ का कलेक्शन किया था।
- फिल्म 'द डार्क नाइट' 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले महीने में 9,572.98 करोड़ रुपये का करोबार किया था।
- इन सब से पहले वार्नर ब्रदर्स के बैनर तले निर्मित बैटमैन फिल्में निर्देशक की इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में थी।
फिल्म ‘द ओडिसी’ को मिला कौन स्थान
रविवार तक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने 169.81 का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म ने रविवार के दिन 5.21 करोड़ की कमाई की। मगर अब भी दूसरी हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ अपनी शानदार कमाई के बाद पहले स्थान पर है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 415.46 करोड़ का है। इसके साथ ही टॉम हॉलैंड की फिल्म पहले नंबर पर है। वहीं ‘द ओडिसी’ पर बॉक्स ऑफिस पर दूसरे स्थान में हैं।
‘द ओडिसी’ फिल्म की कास्ट और कहानी
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’, जो होमर की ग्रीक कविता पर आधारित है, जो साहित्य की सबसे महान यात्राओं में से एक है। जहां ओडिसियस घर लौटने के लिए तूफानों, राक्षसों और अशांत समुद्रों से जूझता है।
इस फिल्म की कास्ट में मैट डेमन, रॉबर्ट पैटिनसन, टॉम हॉलैंड, जेंडया, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन और ट्रैविस स्कॉट जैसे सितारे हैं।