फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   A Small Mistake By Amitabh Bachchan Created A Stir On The Internet Fans Made Funny Comments

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की एक छोटी सी गलती ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

Tue, 11 Aug 2026 02:20 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 11 Aug 2026 02:20 PM IST
सार

Amitabh Bachchan: हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से एक पोस्ट करते वक्त छोटी सी गलती हो गई, जिसके बाद फैंस ने मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
A Small Mistake By Amitabh Bachchan Created A Stir On The Internet Fans Made Funny Comments
अमिताभ बच्चन - फोटो : IANS

विस्तार

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खासकर X (पहले ट्विटर) पर वह अपने पोस्ट को नंबर देने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, कभी-कभी नंबरिंग में उनसे भी गलती हो जाती है और बाद में वह उसे ठीक भी कर देते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन से ऐसी ही एक गलती हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर मजे लिए।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने अपनी गलती के लिए मांगी माफी
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने X पोस्ट की नंबरिंग में गलती कर दी। उन्होंने पोस्ट नंबर 5817 के बाद गलती से अगली पोस्ट को 5718, फिर 5719 और आगे इसी तरह नंबर कर दिया।

विज्ञापन

जब एक फैन ने अमिताभ बच्चन का ध्यान इस गलती की तरफ दिलाया तो उन्होंने तुरंत इसे ठीक किया। अभिनेता ने लिखा, ‘नंबरिंग में मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, माफी चाहता हूं। 5817 के बाद इसे 5818, 5819 और 5820 होना चाहिए था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ ने उस फैन का शुक्रिया भी अदा किया, जिसने उनकी गलती पकड़ी थी। उन्होंने लिखा, ‘मुझे सुधारने के लिए धन्यवाद EF सुनील’यहां अमिताभ ने ‘EF’ का इस्तेमाल अपने फैंस के लिए किया है, जिसका मतलब वह ‘एक्सटेंडेड फैमिली’ यानी अपना बढ़ा हुआ परिवार बताते हैं।

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मजाक
अमिताभ बच्चन के पोस्ट की नंबरिंग में हुई इस गलती के बाद एक्स पर लोगों ने तरह-तरह के मीम्स और GIF शेयर करना शुरू कर दिए।

  • एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि ‘EF Sunil’ के योगदान को इंसानियत हमेशा याद रखेगी।
  • वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा कि अमिताभ की गलती पकड़ने के बाद सुनील अपने व्हाट्सएप फैमिली ग्रुप में इसी बात को लेकर शेखी बघार रहे होंगे।
  • एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘अच्छा हुआ आपने गलती मान ली, वरना मैं नंबर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाला था।’
  • वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गलती मानने और उसे सुधारने के लिए शुक्रिया सर। वरना पूरे देश में बहुत बड़ा प्रदर्शन हो जाता।'

A Small Mistake By Amitabh Bachchan Created A Stir On The Internet Fans Made Funny Comments
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स
इन फिल्मों में नजर आएंगे बिग बी
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आए थे। वह फिलहाल इसके सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह तमिल फिल्म ‘वेट्टैयन’ में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- ‘बाल नकली हैं, लेकिन बेबी बंप असली है’, प्रेग्नेंसी को फेक बताने वालों को एनी हैथवे ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed