‘राष्ट्रगान गाना हमेशा गर्व का पल रहा’, श्रेया घोषाल ने ‘जन गण मन’ को दी अपनी आवाज; शेयर की खास पोस्ट
Shreya Ghoshal: मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल की आवाज में ‘जन गण मन’ का खास वर्जन हाल ही में रिलीज हुआ है। इस खास प्रस्तुति को लेकर श्रेया ने अपने अनुभव और भावनाएं शेयर की हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने करियर में कई सुपर हिट गाने दिए हैं। अब उन्होंने हाल ही में उन्होंने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को अपनी आवाज दी है, जिसके बाद उन्होंने अपने अनुभव को भी शेयर किया।
श्रेया ने बताया कैसा रहा अनुभव
आईएएनएस से बातचीत में श्रेया घोषाल ने कहा कि एक कलाकार के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि उसे ऐसे गीत को अपनी आवाज देने का मौका मिले, जो पूरे देश को एक भावना और पहचान के साथ जोड़ता है।
उन्होंने कहा, ‘एक कलाकार के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि उसे ऐसे गीत को अपनी आवाज देने का मौका मिले, जो पूरे देश को एक भावना और एक पहचान के साथ जोड़ता है? मुझे खुशी है कि मेरी यह प्रस्तुति अब सभी लोगों के लिए जारी की जा रही है।’
श्रेया ने आगे कहा कि वह चाहती हैं कि लोग उनके इस वर्जन को अपने-अपने तरीके से महसूस करें और राष्ट्रगान के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करें।
श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पर भी ‘जन गण मन’ के इस खास वर्जन को शेयर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मेरे लिए बेहद गर्व और सम्मान का क्षण है। पेश है ‘जन गण मन’ का मेरा वर्जन।’
20 से ज्यादा भाषाओं में गा चुकी हैं 3,000 से ज्यादा गाने
- श्रेया घोषाल भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक हैं।
- उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी समेत 20 से ज्यादा भाषाओं में 3,000 से ज्यादा गाने गाए हैं।
- उन्होंने साल 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ से प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
- इस फिल्म में उनके गाए ‘बैरी पिया’, ‘सिलसिला ये चाहत का’, ‘डोला रे डोला’, ‘मोरे पिया’ और ‘काहे छेड़ मोहे’ जैसे गाने काफी पसंद किए गए थे।
- ‘देवदास’ के गानों ने श्रेया को रातोंरात पहचान दिला दी थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा।
- अपनी शानदार आवाज और गायकी के लिए श्रेया को कई बड़े और प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। इनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल है।
ये भी पढ़ें- Ravi Kishan: रवि किशन की इस बेटी ने बॉलीवुड नहीं, बल्कि देश की सेवा करने का लिया फैसला, बनी स्नाइपर शूटर