{"_id":"6a7b13cf627e667d400e70c9","slug":"naatu-naatu-singer-rahul-sipligunj-booked-over-alleged-threats-to-woment-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rahul Sipligunj: मुश्किल में 'नाटू नाटू' फेम सिंगर राहुल सिप्लीगुंज, महिला की शिकायत पर विशाखापत्तनम में केस द","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Rahul Sipligunj: मुश्किल में 'नाटू नाटू' फेम सिंगर राहुल सिप्लीगुंज, महिला की शिकायत पर विशाखापत्तनम में केस द
Tue, 11 Aug 2026 05:51 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:51 PM IST
सार
Rahul Sipligunj Booked: 'नाटू नाटू' के सिंगर राहुल सिप्लीगुंज का नाम एक ऐसे मामले में आया है, जिसमें कथित तौर पर उनके रिश्तेदार राहुल रेड्डी शामिल हैं। उनके खिलाफ विशाखापत्तनम में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
राहुल सिप्लीगुंज
- फोटो : इंस्टाग्राम@ sipligunjrahul
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के सिंगर राहुल सिप्लिगुंज कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाखापत्तनम में दर्ज एक एफआईआर में उनका नाम 11 अन्य लोगों के साथ शामिल है। एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि शादी से जुड़े एक विवाद में उसे धमकाया गया।
विज्ञापन
मुश्किल में राहुल सिप्लीगुंज
टीवी9 तेलुगु के मुताबिक एक युवती ने सिप्लीगुंज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह 11 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे धमका रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि कपूरपु राहुल रेड्डी ने शादी के बहाने खुद को उनका (सिप्लीगुंज) रिश्तेदार बताया। युवती का दावा है कि बाद में उन्होंने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो लीक करने की धमकी दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि इससे उसकी इज्जत और निजी जीवन को नुकसान पहुंचा है।
टीवी9 तेलुगु के मुताबिक एक युवती ने सिप्लीगुंज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह 11 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे धमका रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि कपूरपु राहुल रेड्डी ने शादी के बहाने खुद को उनका (सिप्लीगुंज) रिश्तेदार बताया। युवती का दावा है कि बाद में उन्होंने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो लीक करने की धमकी दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि इससे उसकी इज्जत और निजी जीवन को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल सिप्लीगुंज
- फोटो : इंस्टाग्राम@ sipligunjrahul
क्या हैं आरोप?
- आरोप है कि सिप्लीगुंज ने महिला को धमकाया और वीडियो बयान देने के लिए मजबूर किया।
- उस बयान में क्या था, यह पता नहीं है।
- पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर विशाखापत्तनम के एमवीपी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है।
- भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसे ब्लैकमेल किया गया, धमकाया गया और परेशान किया गया।
- सिप्लीगुंज ने इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
राहुल सिप्लीगुंज
- फोटो : इंस्टाग्राम@ sipligunjrahul
कौन हैं राहुल सिप्लीगुंज?
राहुल सिप्लीगुंज तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के गायक और गीतकार हैं। उन्हें यूट्यूब पर अपने गानों से लोकप्रियता मिली। एसएस राजामौली की 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' का ऑस्कर जीता, जिससे उन्हें वैश्विक पहचान मिली। सिंगर को बिग बॉस तेलुगु 3 जीतने के लिए भी जाना जाता है।
हाल ही में, सिप्लिगुंज ने पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1' और महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' के लिए कई गाने गाए हैं।