फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Isha Koppikar: 'स्टाइलिश दिखने का उम्र से लेना-देना नहीं', आत्मविश्वास को लेकर क्या बोलीं ईशा कोप्पिकर?

Wed, 12 Aug 2026 03:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 12 Aug 2026 03:03 PM IST
सार

Isha Koppikar Photos: अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने उम्र, आत्मविश्वास, फिटनेस, मातृत्व, प्यार और जिंदगी में आए बदलावों को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में क्या खास है?

विज्ञापन
actress Isha Koppikar shares photos and says age is just number
ईशा कोप्पिकर - फोटो : इंस्टाग्राम@isha_konnects
बढ़ती उम्र को लेकर अब लोगों की सोच बदल रही है। खासकर अभिनेत्रियां अपने अनुभवों के साथ यह बताती नजर आती हैं कि उम्र किसी की खूबसूरती, आत्मविश्वास या पहचान तय नहीं करती। अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर भी इसी सोच को लेकर अपनी बात सामने रखती रही हैं। इस कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहतरीन तस्वीरों के साथ एक कैप्शन लिखा है।
actress Isha Koppikar shares photos and says age is just number
ईशा कोप्पिकर - फोटो : इंस्टाग्राम@isha_konnects
अभिनेत्री की पोस्ट में क्या है?
  • ईशा कोप्पिकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट कीं हैं। 
  • इन तस्वीरों में वह अलग-अलग मूड में नजर आ रही हैं। 
  • एक तस्वीर में वह जिम क्लब में हैं। 
  • एक और तस्वीर में वह अपनी बेटी के साथ पोज दे रही हैं। 
  • वहीं एक और तस्वीर में वह समुद्र किनारे आराम  कर रही हैं।
  • तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने एक शानदार नोट लिखा है।

खुशी कपूर के नाम और तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, दिया अश्लील कंटेंट हटाने का निर्देश

actress Isha Koppikar shares photos and says age is just number
ईशा कोप्पिकर - फोटो : इंस्टाग्राम@isha_konnects
पहले से ज्यादा बेबाक हुईं अभिनेत्री
अभिनेत्री ने जो तस्वीरें शेयर कीं हैं। उस पर अलग-अलग कैप्शन लिखा है। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा 'अब मैं पहले से थोड़ी ज्यादा आत्मविश्वासी, अपनी पसंद को लेकर ज्यादा सजग और खुद को लेकर पहले से ज्यादा बेबाक हूं। असली खूबसूरती और अंदाज उम्र में नहीं, बल्कि इस बात में है कि इंसान समय के साथ खुद को कितना बेहतर बनाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
actress Isha Koppikar shares photos and says age is just number
ईशा कोप्पिकर - फोटो : इंस्टाग्राम@isha_konnects
जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश करती हैं
ईशा ने आगे लिखा 'मैं अब बेहतर चुनाव करती हूं, गहराई से प्यार करती हूं और जिंदगी के हर पड़ाव को खास बनाने की कोशिश करती हूं। मैं वही लड़की हूं, लेकिन अब मेरे स्टैंडर्ड पहले से बेहतर हैं।'
विज्ञापन
actress Isha Koppikar shares photos and says age is just number
ईशा कोप्पिकर - फोटो : इंस्टाग्राम@isha_konnects
ईशा कोप्पिकर का वर्कफ्रंट
साल 2000 में फिल्म 'फिजा' से हिंदी में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ईशा हाल ही में फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' में नजर आईं। अभय निहलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक, अली असगरी, सपना चौधरी, रवि किशन और मनोज जोशी थे।

View this post on Instagram

A post shared by Isha Koppikar (@isha_konnects)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed