फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   BR Chopra Mahabharat Yudhishthir Gajendra Chauhan reacts On Nitesh Tiwari Ranbir Kapoor Movie Ramayana Trailer

Ramayana: 'महाभारत' फेम इस अभिनेता को रास नहीं आया रणबीर की 'रामायण' का ट्रेलर, बोले- 'मैं प्रभावित नहीं हुआ'

Wed, 12 Aug 2026 01:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Aug 2026 01:19 PM IST
सार

Ramayana Movie: फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर पर कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है। अब बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने अपने विचार साझा किए हैं। 

विज्ञापन
BR Chopra Mahabharat Yudhishthir Gajendra Chauhan reacts On Nitesh Tiwari Ranbir Kapoor Movie Ramayana Trailer
रामायण फिल्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर जबर्दस्त बज बना हुआ है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस पर अलग-अलग रिएक्शन आए। कई किरदारों के लुक को लेकर आलोचनाएं हुईं। अब हाल ही में बीआर चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' में युधिष्ठिर बने एक्टर गजेंद्र चौहान ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि ट्रेलर से वे प्रभावित नहीं हुए। 

विज्ञापन

BR Chopra Mahabharat Yudhishthir Gajendra Chauhan reacts On Nitesh Tiwari Ranbir Kapoor Movie Ramayana Trailer
गजेंद्र चौहान-'रामायण' में रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया

गजेंद्र चौहान ने क्या कहा?
गजेंद्र चौहान ने ट्रेलर को लेकर कहा कि वे 'रामायण' का ट्रेलर उन्हें प्रभावित नहीं कर पाया। उन्होंने दर्शकों की तरफ से रणबीर कपूर को राम के रूप में स्वीकार करने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्टार की छवि पौराणिक कथाओं के साथ मेल नहीं खाती। वहीं, अरुण गोविल को दशरथ के रोल के लिए चुना जाना उन्होंने फिल्म का सबसे अच्छा फैसला बताया।
गजेंद्र चौहान ने बताया कि उन्हें एक्टर के लुक की उतनी चिंता नहीं थी, जितनी इस बात की थी कि किसी स्थापित स्टार की छवि को पौराणिक किरदार से कैसे अलग किया जाए। उन्होंने कहा, 'मैंने 'रामायण' का ट्रेलर देखा। सच कहूं तो, मैं उससे प्रभावित नहीं हुआ'। एक्टर ने कैकेयी के किरदार को दिखाए जाने के तरीके की भी आलोचना की। गजेंद्र चौहान ने कहा कि

  • 'कैकेयी का वह सीन मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिसमें वे राम के वनवास की मांग करती हैं'। 
  • 'एक तो उनका पहनावा बहुत मॉडर्न है। उन्हें एक मॉडर्न साड़ी पहनाई गई है'। 
  • 'कैकेयी के सीन में भावनात्मक असर की भी कमी लगी'। एक्टर ने  Hindi Rush से बातचीत में यह कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर की कास्टिंग पर क्या कहा?
एक्टर ने कहा कि उन्हें पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों में पहले से मशहूर बॉलीवुड स्टार्स को कास्ट करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि स्टार्स की एक इमेज होती है। पौराणिक कथाओं में उस स्टार इमेज को स्वीकार करवाना बहुत मुश्किल होता है। अगर आप ये किरदार निभाना चाहते हैं, तो आपकी कोई बहुत बड़ी इमेज नहीं होनी चाहिए। आप लोगों के बीच बहुत ज्यादा नहीं दिखने चाहिए'।

  • गजेंद्र चौहान ने अपनी बात समझाने के लिए 'महाभारत' के अपने अनुभव का जिक्र किया। 
  • उन्होंने कहा कि युधिष्ठिर का किरदार निभाने से पहले उन्होंने फिल्मों और लगभग 25 टेलीविजन सीरियलों में काम किया था, लेकिन उनकी कोई बड़ी पब्लिक इमेज नहीं थी।
  • उन्होंने कहा, 'मेरी जो छवि बनी, वह महाभारत की वजह से बनी, क्योंकि उससे पहले मेरी कोई खास इमेज नहीं थी।
  • गजेंद्र चौहान ने कहा कि रणबीर की बॉलीवुड स्टार के तौर पर पहले से ही एक मजबूत छवि है। वह बहुत बड़े स्टार हैं। अब वह राम का किरदार निभा रहे हैं।
  • साथ ही गजेंद्र चौहान ने तुरंत यह भी साफ किया कि उन्हें नहीं लगता कि रणबीर उस किरदार में बुरे लग रहे हैं। 
  • उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि रणबीर अच्छे लग रहे हैं। वह उस गेट-अप में बहुत अच्छे लग रहे हैं'।
विज्ञापन

BR Chopra Mahabharat Yudhishthir Gajendra Chauhan reacts On Nitesh Tiwari Ranbir Kapoor Movie Ramayana Trailer
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बोले- 'फिल्म देखे बिना फैसला मुश्किल'
अभिनेता ने आगे कहा कि दर्शकों के मन में भगवान राम की एक पहले से बनी-बनाई छवि होती है, जो नए किरदार पर उनकी प्रतिक्रिया को प्रभावित कर सकती है।
हालांकि, उन्होंने माना कि सिर्फ ट्रेलर के आधार पर कोई पक्का फैसला करना मुश्किल होगा। 

  • उन्होंने कहा, 'हम जब तक पूरी फिल्म नहीं देख लेते, तब तक इस पर कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है'।
  • गजेंद्र चौहान ने दशरथ के रोल के लिए अरुण गोविल को लिए जाने के फैसले की तारीफ की। 
  • बता दें कि फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed