‘अंदर से जब बूढ़ा…’, सनी देओल ने बताया क्यों आज भी निभाते हैं हीरो वाले रोल; पिता से तुलना होने पर कही ये बात
Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल जल्द ही फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में नजर आने वाले हैं। इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी उम्र और करियर पर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी देओल के करियर की शुरुआत से ही उनकी पहचान एक एक्शन हीरो के तौर पर रही है। उम्र बढ़ने के बावजूद उन्होंने फिल्मों में लीड और एक्शन वाले किरदार निभाना जारी रखा है।
सनी का यह फैसला उनके पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के करियर से एक दिलचस्प तुलना भी पैदा करता है। धर्मेंद्र ने 60 और 70 की उम्र में धीरे-धीरे ज्यादा मैच्योर और कैरेक्टर बेस्ड रोल करना शुरू कर दिया था। वहीं सनी देओल ने अभी तक अपनी एक्शन हीरो वाली इमेज को काफी हद तक बनाए रखा है।
‘मैंने कभी अपनी उम्र को महसूस ही नहीं किया’
हाल ही में सवेरा स्टार टॉक्स को दिए एक इंटरव्यू में सनी देओल से उनके और धर्मेंद्र के 60 की उम्र के दौरान निभाए गए किरदारों के बीच अंतर को लेकर सवाल पूछा गया। पिता धर्मेंद्र से अपनी तुलना पर सनी देओल ने कहा कि उन्होंने कभी खुद को उम्र के नजरिए से नहीं देखा।
सनी ने कहा, ‘मैंने कभी महसूस ही नहीं किया कि मेरी उम्र क्या है। जिस दिन मुझे अंदर से लगेगा कि अब मैं इतना बूढ़ा हो गया हूं, उस दिन मैं ऐसे रोल्स से हट जाऊंगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अभी भी खुद को वही जवान हीरो महसूस करता हूं। मैं आज भी वही कर रहा हूं, जो पहले करता था। इसमें मैंने कुछ कम नहीं किया है।’
- ‘बंटवारा 1947’ में भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों की कहानी दिखाई जाएगी।
- फिल्म मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी कहेगी।
- ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे।
- यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में तिरंगे के अपमान का आरोप, आर्मी वेटरन ने की शो को बैन करने की मांग; क्या है पूरा मामला?