फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veer Pahariya Aparshakti Rakesh Bedi Starrer New film Prem Keetanu announced Directed By apoorv singh karki

वीर पहाड़िया पर्दे पर लेकर आए 'प्रेम कीटाणु'; नई फिल्म का एलान, अपारशक्ति खुराना और राकेश बेदी भी जमाएंगे रंग

Wed, 12 Aug 2026 05:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Aug 2026 05:12 PM IST
सार

Prem Keetanu Movie: वीर पहाड़िया की नई फिल्म का एलान हो गया है। वे 'प्रेम कीटाणु' में नजर आएंगे। इसमें अपारशक्ति खुराना और राकेश बेदी भी अहम भूमिका में होंगे। 

विज्ञापन
Veer Pahariya Aparshakti Rakesh Bedi Starrer New film Prem Keetanu announced Directed By apoorv singh karki
वीर पहाड़िया की नई फिल्म का एलान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वीर पहाड़िया ने बीते साल फिल्म 'स्काई फोर्स' से करियर का आगाज किया था। अब उनकी नई फिल्म का एलान हो चुका है। आज बुधवार को उनकी नई फिल्म के नाम से पर्दा उठा है, जिसका नाम है 'प्रेम कीटाणु'। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की करेंगे। 

विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर
फिल्म 'प्रेम कीटाणु' को निर्माता गौरव वर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह उनके अवनिका फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म है। वीर पहाड़िया इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, आयुष्मान खुराना और राकेश बेदी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीर पहाड़िया ने शेयर किया पोस्टर
वीर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म का पोस्ट साझा किया है। इसमें किसी स्टारकास्ट की तस्वीर नहीं है, बल्कि पोस्टर पर सिर्फ फिल्म का नाम लिखा है। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ' न नंबर मिले, न जॉब, न ही प्यार...बस टूट हुए दिल और अच्छे दोस्त लेकर आ रहे हैं 'प्रेम कीटाणु'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Veer Pahariya (@veerpahariya)


विज्ञापन

कब होगी रिलीज?
यह फिल्म इस साल गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की टक्कर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' से होगी। 'प्रेम कीटाणु' के निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की को 'सिर्फ एक बंदा काफी है' और 'एस्पिरेंट्स' जैसे प्रोजेक्ट्स का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed