फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC VS Ohh My Dog: बॉक्स ऑफिस पर ‘डीसी’ ने पकड़ी रफ्तार, ‘ओह माय डॉग’ की घटी कमाई; जानें बुधवार का कलेक्शन

Wed, 12 Aug 2026 09:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 12 Aug 2026 09:05 PM IST
सार

DC VS Ohh My Dog Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’, बॉलीवुड फिल्म ओह माय डॉग’ पर भारी पड़ती नजर आ रही है। जानिए छठे दिन इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
DC VS Ohh My Dog Box Office Collection day 6 total earning on wednesday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्मों के साथ साउथ की फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ और हिंदी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ लगी है। दोनों फिल्मों के रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। जहां 'डीसी' अच्छी कमाई कर रही है, तो वहीं ‘ओह माय डॉग’ की कमाई में उछाल आता हुआ नहीं दिख रहा है। जानिए बुधवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
DC VS Ohh My Dog Box Office Collection day 6 total earning on wednesday
डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन - फोटो : सोशल मीडिया
‘डीसी’ का कलेक्शन
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की अदाकारी से सजी फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' ने छठे दिन भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। बुधवार को इसने खबर लिखे जाने तक तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 35.50 करोड़ रुपये हो गया है। इसके निर्देशक अरुण मथेश्वरन हैं।

सनी देओल ने साझा किया पार्टीशन म्यूजियम के दौरे का अनुभव, वीडियो शेयर कर बोले- 'इतिहास के पन्ने दर्दनाक हैं'

DC VS Ohh My Dog Box Office Collection day 6 total earning on wednesday
डीसी मूवी रिव्यू - फोटो : X
‘डीसी’ की अब तक की कमाई
  • पहले दिन ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 4.40 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। 
  • दूसरे दिन इसने सात करोड़ रुपये कमाए थे।
  • तीसरे दिन यानी रविवार को इसने सबसे ज्यादा 9.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
  • चौथे दिन इसकी कमाई 6 करोड़ रुपये रही थी। 
  • पांचवे दिन इसने 5.55 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
DC VS Ohh My Dog Box Office Collection day 6 total earning on wednesday
फिल्म 'ओह माय डॉग' - फोटो : इंस्टाग्राम@ raiamitbabulal
‘ओह माय डॉग' का कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी की अदाकारी वाली फिल्म ‘ओह माय डॉग' ने सात अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। बुधवार को इसने खबर लिखे जाने तक 13 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। अब इसका कुल कलेक्शन 3.88 करोड़ रुपये हो गया है। खराब शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई घटती जा रही है।
विज्ञापन
DC VS Ohh My Dog Box Office Collection day 6 total earning on wednesday
ओह माय डॉग फिल्म में पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
‘ओह माय डॉग' का अब तक का कलेक्शन
  • फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 90 लाख रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन इसकी कमाई 1.10 करोड़ रुपये रही थी।
  • तीसरे दिन कुछ बढ़त के साथ फिल्म ने 1 करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
  • चौथे दिन फिल्म की कमाई और घट गई। इसने बॉक्स आफिस पर सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए थे।
  • पांचवे दिन इसने कुल 25 लाख रुपये कमाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed