उदयनिधि पर बड़ी बात कह गया यह साउथ अभिनेता, डीएमके नेता की तृषा पर की गई टिप्प्णी के बाद सामने आया बयान
Actor Vishal Talk About Udhayanidhi Stalin: डीएमके नेता उदयनिधि की अभिनेत्री तृषा पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला इन दिनों चर्चा में है। कई लोगों ने उदयनिधि की इस बात के लिए निंदा की लेकिन साउथ अभिनेता विशाल ने उनके लिए अपने लगाव को जाहिर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने बीते दिनों एक कार्यक्रम में कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय पर निशाना साधा था। इसी दौरान जब समर्थक अभिनेत्री तृषा के नाम के नारे लगाने लगे तो उदयनिधि ने मुस्कुराते हुए एक आपत्तिजनक टिप्पणी की।
इसी टिप्पणी को सोशल मीडिया पर विजय और तृषा के कथित रिश्तों से जोड़ा जाने लगा। इस टिप्पणी ने तमिलनाडु की राजनीति को गरमा दिया। इसी बीच अभिनेता विशाल, उदयनिधि के सपोर्ट में नजर आए। जानिए, विशाल ने डीएमके नेता उदयनिधि पर क्या कहा
विशाल ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन पर क्या कहा?
अपनी आने वाली फिल्म ‘मगुदम’ के ऑडियो लॉन्च पर बोलते हुए विशाल ने कहा, ‘मैं उदय और किरुथिगा से प्यार करता हूं। चाहे कुछ भी हो जाए, मैं हमेशा उनसे प्यार करता रहूंगा। उदय के लिए मेरा लगाव कॉलेज के दिनों में शुरू हुआ था, जब उन्हें किरुथिगा से प्यार हुआ था। हमारे बीच दुश्मनी की कोई गुंजाइश नहीं है।’
क्या राजनीति में आने पर बदल जाएगा रिश्ता?
अभिनेता विशाल आगे कहते हैं, ‘अगर मैं कल राजनीति में आता भी हूं, तो यह सिर्फ एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी। हमारे बीच कभी कोई दरार या टकराव नहीं होगा।’ इस तरह विशाल ने कहीं ना कहीं विवादित टिप्पणी के बीच उदयनिधि को अप्रत्यक्ष तौर पर सपोर्ट किया है।
कब रिलीज होगी विशाल की फिल्म?
विशाल की फिल्म ‘मगुदम’ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए वह निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं। अभिनेता की बतौर डायरेक्टर यह पहली फिल्म है। अंजलि और दुशारा विजयन अभिनीत यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।