फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupama Parameswaran revealed her relationship followed two years of narcissistic abuse

Anupama Parameswaran: अनुपमा परमेश्वरन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं -’दो साल तक मैं एक रिश्तें में…’

Thu, 13 Aug 2026 09:46 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Aug 2026 09:46 AM IST
सार

 Anupama Parameswaran On Relationship: अनुपमा परमेश्वरन की पुरानी पोस्ट के बाद फैंस के बीच उनके व्यक्तिगत रिश्तों में तनाव होने की खबरें चल रही थीं। इसपर अब एक्ट्रेस खुलकर सामने आई हैं।

विज्ञापन
Anupama Parameswaran revealed her relationship followed two years of narcissistic abuse
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : अमर उजला

विस्तार

बीते दिनों अनुपमा परमेश्वरन ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर पोस्ट किया था। इससे फैंस को उनके ब्रेकअप का अंदाजा हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान आई एम धान्या वर्मा नाम के शो में उन्होंने अपने रिश्तों पर बात की। 

विज्ञापन


क्या बोलीं अनुपमा परमेश्वरन?
अनुपमा परमेश्वरन ने बताया कि उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में दो साल तक चले एक रिश्ते में हुए दुर्व्यवहार का जिक्र है। उन्होंने इस बारे में तभी बात की जब उन्हें लगा कि वह अब इस स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। अनुपमा ने कहा...

विज्ञापन
  • मैंने  पिछले दो साल एक ऐसे व्यक्ति के साथ बिताए जो कि आत्ममुग्ध था। सिर्फ अपनी परवाह करता था। 
  • मैंने यह पोस्ट तब शेयर किया जब मैं उस रिश्ते से बाहर आ गई। और अपने अनुभव के बारे में बात करने के लिए तैयार महसूस कर रही हूं। 
  • यह काम मैंने बस दो मिनट के गुस्से में नहीं किया। बल्कि यह सब कुछ मेरे अंदर काफी वक्त से चल रहा था। 
  • कुछ लोग इस अनुभव को समझते हैं क्योंकि उन्होंने इसे महसूस किया है। 
  •  यह सब कुछ वो लोग भी समझ सकते हैं जिनके अपने या करीबी के साथ ऐसा कुछ हुआ हो। 

Anupama Parameswaran revealed her relationship followed two years of narcissistic abuse
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : इंस्टाग्राम@anupamaparameswaran96

 'इस उत्पीडन के कई स्टेज होते हैं'
अपनी बातचीत में आगे अनुपमा परमेश्वरन ने कहा, ‘पहली श्रेणी में वे लोग आते हैं जो पीड़ित लोगों को जानते हैं, यानी वे परिवार और मित्र जिन्होंने किसी को पीड़ित होते देखा है। दूसरी श्रेणी में वे लोग आते हैं जिन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह शब्द सुना तो होगा, लेकिन इसके बारे में किसी तरह की कोई खोजबीन नहीं की होगी।

तीसरी श्रेणी में वे लोग आते हैं जो इसे जेंडर-आधारित बताते हैं और अनुमानों के आधार पर निगेटिव टिप्पणियां करते हैं। अगली श्रेणी में वे लोग आते हैं जिनसे मैं बात करना चाहती हूं, वे लोग जो इस स्थिति से गुजर चुके हैं लेकिन अभी तक इसे पहचान नहीं पाए हैं। यही सबसे ज्यादा खतरनाक है।’
 

Anupama Parameswaran revealed her relationship followed two years of narcissistic abuse
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : सोशल मीडिया
  • क्या था अनुपमा का पोस्ट 
  • अनुपमा परमेश्वरन ने कई महीनों पहले सोशल मीडिया से ब्रेक लया था। 
  • एक्ट्रेस के हालिया फेसबुक पोस्ट से फैंस को उनके तनाव में होने का अंदाजा लगा था। 
  • उन्होंने पोस्ट में खुद को चुननेऔर आजादी के बारे में लिखा था। 
  • इसे पढ़कर फैंस ने उनके और ध्रुव विक्रम के रिश्ते पर सवाल खड़े किए। 
  • हालांकि इस रिश्ते के बारे में न कभी अनुपमा ने कोई बयान दिया न ही ध्रुव ने ही अधिकारिक रूप से कुछ कहा। 
  • न ही अब तक अनुपमा ने उस व्यक्ति के बारे में बताया जिसके साथ वह रिलेशनशिप में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed