फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस का शादीशुदा क्रिकेटर से था अफेयर, प्रेग्नेंट होने के बाद लिया बड़ा फैसला; 49 की उम्र में की शादी

Thu, 13 Aug 2026 11:37 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 13 Aug 2026 11:37 AM IST
सार

जानिए बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के बारे में, जिनके रिलेशनशिप के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। तस्वीरों के साथ जानें कहानी। 

विज्ञापन
Know About Neena Guptas Life After Dating Viv Richards And Giving Birth To Masaba
नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। एक समय वह शादीशुदा वेस्टइंडीज क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में थीं। इसी दौरान वह प्रेग्नेंट हो गईं और उसकी बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। 



जब प्रेग्नेंट हुईं नीना गुप्ता
नीना गुप्ता 1980 के वक्त विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में थीं। विवियन पहले से शादीशुदा थे और उनका परिवार भी था। जब नीना प्रेग्नेंट हुईं तो उनके सामने एक बड़ा सवाल था कि उन्हें इस बच्चे को जन्म देना चाहिए या नहीं।

नीना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ में बताया था कि उस समय उनके आसपास के कई लोगों ने उन्हें अबॉर्शन कराने की सलाह दी थी। लेकिन नीना ने आखिरकार बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। उन्होंने विवियन को फोन करके बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। विवियन ने भी उनके इस फैसले का समर्थन किया और बच्चे को जन्म देने के उनके फैसले का सम्मान किया।

Know About Neena Guptas Life After Dating Viv Richards And Giving Birth To Masaba
नीना गुप्ता और रिचर्ड विवियन - फोटो : इंस्टाग्राम @neena_gupta और @officiallyvivian

दोस्त सतीश कौशिक ने की थी शादी की पेशकश
नीना की प्रेग्नेंसी के दौरान उनके करीबी दोस्त और अभिनेता सतीश कौशिक ने उन्हें शादी की पेशकश की थी। उन्होंने नीना से कहा था कि वह उनसे शादी कर सकते हैं और लोगों से कह सकते हैं कि बच्चा उनका है।

हालांकि, नीना ने सिर्फ समाज के डर या लोगों की बातों से बचने के लिए शादी करने का फैसला नहीं किया। उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया और अपनी बेटी की परवरिश खुद करने का फैसला लिया।

Know About Neena Guptas Life After Dating Viv Richards And Giving Birth To Masaba
मसाबा गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स - फोटो : इंस्टाग्राम

बेटी को जन्म देने का फैसला किया
नीना ने बताया था कि मां बनने का ख्याल उनके लिए काफी खुशी वाला था। उन्हें पता था कि बिना शादी के मां बनने पर लोग उनसे कई तरह के सवाल पूछेंगे, लेकिन उन्होंने समाज की परवाह किए बिना अपनी बेटी को जन्म देने का फैसला किया।

नवंबर 1989 में नीना और विवियन की बेटी मसाबा का जन्म हुआ। नीना ने इसके बाद अपनी बेटी की परवरिश अकेले की और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाया। नीना लंबे समय तक विवियन रिचर्ड्स से भावनात्मक रूप से जुड़ी रहीं। जब भी संभव होता था, नीना और मसाबा विवियन के साथ समय बिताते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know About Neena Guptas Life After Dating Viv Richards And Giving Birth To Masaba
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta

बाद में नीना ने की शादी

  • नीना गुप्ता ने साल 2008 में चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की।
  • इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए परिवार के साथ समय बिताया।
  • वहीं, उनकी बेटी मसाबा गुप्ता ने भी अपनी अलग पहचान बनाई।
  • मसाबा एक मशहूर फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस हैं।
  • मसाबा ने 27 जनवरी 2023 को अभिनेता और वकील सत्यदीप मिश्रा से एक निजी कोर्ट मैरिज की थी।
  • दोनों की मुलाकात ‘मसाबा मसाबा’ के सेट पर हुई थी। यह दोनों की दूसरी शादी थी।


ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut: कंगना ने बताया फिल्म इंडस्ट्री को दोगला, नसीरुद्दीन शाह को 'लोमड़ी' बताने वाले बयान पर दी सफाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed