फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mallika Sherawat Gets Trolled On Social Media For Mentioning Rhea Chakrabortys Jail Time In The Traitors 2

Rhea Chakraborty: ‘द ट्रेटर्स 2’ में रिया चक्रवर्ती के जेल जाने पर क्या बोलीं मल्लिका शेरावत? यूजर्स ने लगाई क

Thu, 13 Aug 2026 10:46 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 13 Aug 2026 10:46 AM IST
सार

The Traitors 2: ‘द ट्रेटर्स 2’ के नए ट्रेलर में मल्लिका शेरावत और रिया चक्रवर्ती के बीच हुई एक बातचीत ने सभी का ध्यान खींच लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Mallika Sherawat Gets Trolled On Social Media For Mentioning Rhea Chakrabortys Jail Time In The Traitors 2
द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें कंटेस्टेंट्स के बीच कई तीखी बहस और टकराव देखने को मिल रहे हैं। शो के एक क्लिप में मल्लिका कथित तौर पर रिया के जेल जाने का जिक्र करती नजर आ रही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

मल्लिका ने रिया की जेल का किया जिक्र
वीडियो में रिया एक कंटेस्टेंट का बचाव करती नजर आती हैं। दरअसल, उस कंटेस्टेंट ने मल्लिका के ‘कमबैक’ को लेकर कुछ कमेंट किया। रिया उसकी बात पर कहती हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि वो बात इतनी बुरी थी।’

विज्ञापन

इसके बाद मल्लिका उस कंटेस्टेंट पर पलटवार करती हैं और सवाल करती हैं कि आखिर वह उनके कमबैक पर टिप्पणी करने वाला कौन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लिका आगे रिया से कहती हैं, ‘ओह, ये तुम्हारा कमबैक है? वो कौन होता है इस पर कमेंट करने वाला, रिया? क्या ये गेम कमबैक के बारे में है? तो फिर मैं भी कह सकती हूं, ‘ओह रिया, तुम जेल में थीं। ये तुम्हारे लिए बहुत बड़ा कमबैक है।’ मल्लिका की यह बात सुनकर रिया काफी असहज और परेशान नजर आती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Annu Gautam (@_sara.edit_16)

सोशल मीडिया पर मल्लिका हुईं ट्रोल

  • मल्लिका के इस कमेंट का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रही हैं।
  • कई यूजर्स ने मल्लिका को रिया की पुरानी जिंदगी का मुद्दा शो में उठाने के लिए ट्रोल किया है।
  • एक यूजर ने कमेंट किया- ‘ये कोई सैवेज और रोस्ट नहीं है, बल्कि रिया का अपमान है।’
  • दूसरे ने कमेंट किया- ‘ये कोई कूल कमेंट नहीं था।’
  • वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘रियलिटी शो में किसी की पर्सनल लाइफ पर जोक करना सही नहीं।’

Mallika Sherawat Gets Trolled On Social Media For Mentioning Rhea Chakrabortys Jail Time In The Traitors 2
द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

शो में भाग ले रहे ये 21 खिलाड़ी 
‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ शो में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, रणवीर बरार, आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, इक्का सिंह, पारुल गुलाटी, शाहनील गिल, हरमन सिंघा, साउंडस मौफाकिर, रिदा थराना, तान्या पुरी, अंश चोपड़ा, करण सिंह मैजिक, प्रिश और साहिल सलाथिया इस सीजन खेल का हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें- ‘अवारापन’ के फ्लॉप होने से निराश हुई थीं श्रिया सरन; नॉमिनेशन के बावजूद अवॉर्ड शो में नहीं मिला था न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed