'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' के जबरदस्त क्रेज के बीच हिंदी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ और साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी रिलीज हो चुकी है। जानिए इन फिल्मों ने ‘स्पाडर मैन’ और ‘द ओडिसी’ को कलेक्शन में कितनी टक्कर दी है।
Box Office: ‘स्पाइडर मैन 4’ का धमाल बरकरार, लाखों में सिमटी ‘ओह माय डॉग’ की कमाई; जानें बाकी फिल्मों का हाल
Box Office Collection: इन दिनों हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में- मार्वल की 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' और क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ सिनेमाघरों मेंं धूम मचा रही है। इन फिल्मों के बीच 2 और फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जानिए इन सब का कलेक्शन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों में सिमटी 'ओह माय डॉग'
- ‘ओह माय डॉग’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही।
- पहले हफ्ते में ही इसकी कमाई लाखों में आ गई है।
- फिल्म ने बुधवार को महज 20 लाख की कमाई की है।
- इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.95 करोड़ का हो गया है।
- पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
'डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन’ का बढ़िया कलेक्शन
साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी ‘ओह माय डॉग’ के साथ 7 अगस्त को रिलीज हुई है। लेकिन ‘ओह माय डॉग’ के मुकाबले ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने बुधवार को 5 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 37.50 करोड़ का हो गया है।
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ का धमाल
- मार्वल मूवी ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है।
- फिल्म ने रिलीज के बाद पहले हफ्ते में 334.75 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की थी।
- इसके बाद दूसरे हफ्ते में 103.25 करोड़ की कमाई की।
- दो हफ्तों के बाद भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है।
- कल बुधवार को इसने 6.45 करोड़ की कमाई की।
- इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 438 करोड़ का हो गया है।
‘द ओडिसी’ का कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को रिलीज हुए करीब 26 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। फिल्म ने बुधवार को 1.71 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 173.87 करोड़ का हो गया है।
ये भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस वीकएंड ओटीटी पर रहेगी एंटरटेनमेंट की आजादी; रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज