फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pooja Bedi recently revealed her plan about marriage and relationship with Maneck Contractor

पूजा बेदी ने बताया क्यों नही करना चाहतीं शादी? सगाई और रिलेशनशिप को लेकर कही ये बात

Thu, 13 Aug 2026 01:00 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Aug 2026 01:00 PM IST
सार

Pooja Bedi On Relationship: पूजा बेदी और उनके मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर की सगाई को कई साल हो चुके हैं। मगर हालिया बातचीत में उन्होंने भविष्य में शादी की योजना पर बात की।

विज्ञापन
Pooja Bedi recently revealed her plan about marriage and relationship with Maneck Contractor
पूजा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम@

विस्तार

पूजा बेदी ने हाल ही में अपने रिश्तों को लेकर राय रखी। उन्होंने यह भी बताया कि शादी को लेकर उनकी सोच काफी बदल चुकी है। एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी के बारे में भी काफी कुछ ही। जानें क्या कहा पूजा ने…

विज्ञापन

शादी पर क्या बोलीं पूजा?

पूजा बेदी ने विक्की लालवानी से बातचीत के दौरान शादी के इरादे पर बात की। उन्होंने कहा कि शादी उनके सपनों का हिस्सा नहीं है। वह खुद को शादीशुदा की तरह ही मानती हैं। पूजा बोलीं….

विज्ञापन
  • कई साल बीत जाने पर शादी को लेकर मेरी सोच में काफी बदलाव आया है। 
  • मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई को 8 साल हो जाने पर भी शादी को लेकर अभी कोई प्लान नहीं है। 
  • मेरे लिए सगाई ही काफी है। शादी होना कोई जरुरी चीज नहीं है। 
  • ऐसा करने से कपल की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। अपनी-अपनी संपत्ति अपने बच्चों के लिए छोड़ सकते हैं। 
  • मैं आधिकारिक तौर पर शादी किए बिना भी खुद को शादीशुदा मानती हूं।

Pooja Bedi recently revealed her plan about marriage and relationship with Maneck Contractor
पूजा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम@poojabediofficial

आर्थिक सुरक्षा पर क्या बोलीं पूजा?

आगे अपनी बातचीत में पूजा ने कहा, ‘मेरी शादी हुई, मेरा तलाक हो गया, मेरे दो बच्चे हैं। उनकी भी शादी हुई, उनका तलाक हो गया, उनके भी बच्चे हैं। संपत्ति जैसी छोटी-छोटी बातों में तो सब कुछ बहुत सरल है। मेरी संपत्ति मेरे बच्चों को मिलेगी, उनकी संपत्ति भी उनके बच्चों को मिलेगी। मैं कमा रही हूँ, वह कमा रहे हैं, हम दोनों आत्मनिर्भर हैं। मुझे सुरक्षा के लिए उनकी जरूरत नहीं है। उन्हें भी आर्थिक सुरक्षा के लिए मेरी जरूरत नहीं है।’

Pooja Bedi recently revealed her plan about marriage and relationship with Maneck Contractor
पूजा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम@poojabediofficial

फरहान फर्नीचरवाला से हुई शादी और तलाक

पूजा बेदी ने साल 1994 में व्यवसायी फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे (आलिया और उमर) हैं। वर्ष 2003 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद फरवरी 2019 में उन्होंने मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई की है। बताते चलें पूजा बेदी ने 'जो जीता वही सिकंदर', 'लुटेरे', 'आतंक ही आतंक', 'फिर तेरी कहानी याद आई' जैसी फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed