फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Young man from Punjab brutally beaten in Kenya

केन्या में पंजाब के युवक की पिटाई: परिजनों को भेजा वीडियो, मांगी लाखों की फिरौती; क्या बोला पीड़ित परिवार?

Thu, 13 Aug 2026 12:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 13 Aug 2026 12:01 PM IST
सार

जालंधर के युवक से केन्या में अपहरणकर्ताओं ने बंधक बनाकर मारपीट की और इसका वीडियो परिजनों को भेजकर लाखों रुपये की फिरौती मांगी थी। 

विज्ञापन
Young man from Punjab brutally beaten in Kenya
युवक और उसके परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

विदेश भेजने के नाम पर पंजाब के युवाओं के साथ कथित तौर पर हुए एक गंभीर मामले ने परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। फिल्लौर के गांव भैणी निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार समेत तीन पंजाबी युवकों को केन्या में एक आपराधिक गिरोह द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने राकेश के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसका वीडियो व्हाट्सऐप पर परिजनों को भेजा और उसकी रिहाई के बदले 70 हजार डॉलर यानी करीब 58 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद तीनों युवकों को छुड़ा लिया गया है। परिवार ने मामले में शामिल कथित ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। राकेश के पिता कश्मीर लाल के मुताबिक, बेटे को इटली भेजने के लिए उन्होंने दो एजेंटों से संपर्क किया था। इनमें एक एजेंट परमजीत सिंह, जो इटली में रहता है, जबकि उसकी महिला साथी पास के गांव भारसिंहपुर की बताई जा रही है। दोनों ने राकेश को इटली भेजने का सौदा 9.50 लाख रुपये में तय किया था।
विज्ञापन


बातचीत के बाद परिवार ने दो लाख रुपये एडवांस महिला एजेंट के भाई को दिए थे। बाकी रकम इटली पहुंचने के बाद देने की बात हुई थी। एजेंटों ने बताया था कि पहले राकेश को केन्या भेजा जाएगा और वहां से उसे फ्लाइट के जरिए इटली पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर से दुबई होते हुए केन्या पहुंचा राकेश
परिवार के अनुसार, एजेंटों ने 5 अगस्त को राकेश की जयपुर से केन्या की फ्लाइट करवाई, जिसका स्टॉपओवर दुबई में था। केन्या पहुंचने के बाद वहां सक्रिय एक गिरोह ने राकेश और उसके साथ मौजूद दो अन्य पंजाबी युवकों को कथित तौर पर बंधक बना लिया। 6 अगस्त को अपहरणकर्ताओं ने राकेश की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की और उसका वीडियो व्हाट्सऐप के जरिए परिवार को भेजा। फोन पर धमकी देते हुए कहा गया कि 5 घंटे के भीतर 70 हजार डॉलर (करीब 58 लाख) नहीं भेजे गए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। परिवार का दावा है कि फोन पर खुद को ‘खान बाबा’ बताने वाला एक गैंगस्टर पंजाबी में बात कर रहा था। बाद में अंग्रेजी में मैसेज भेजकर दावा किया गया कि राकेश उसकी कस्टडी में है और उसे युगांडा में रखा गया है।

एजेंट से पैसों के विवाद का दावा
परिजनों के अनुसार, कथित आरोपी ने दावा किया कि उसका एजेंट परमजीत सिंह के साथ पैसों का लेन-देन है। इसी विवाद के चलते राकेश को बंधक बनाया गया और कहा गया कि परमजीत सिंह द्वारा पैसे चुकाने के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा। परिवार का आरोप है कि इसके बाद एजेंट परमजीत सिंह उनका फोन नहीं उठा रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के फिल्लौर के पूर्व हलका प्रभारी प्रिंसिपल प्रेम कुमार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed