{"_id":"6a7c4cec28757dfe740b2593","slug":"double-murder-in-jalandhar-punjab-crime-news-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में डबल मर्डर: सनकी ने पत्नी और पिता को उतारा मौत के घाट, नशे का आदी बताया जा रहा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में डबल मर्डर: सनकी ने पत्नी और पिता को उतारा मौत के घाट, नशे का आदी बताया जा रहा आरोपी
Wed, 12 Aug 2026 04:07 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 12 Aug 2026 04:07 PM IST
सार
जालंधर में बुधवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं, आरोपी की मां भी घटना के वक्त घर में ही मौजूद थी।
विज्ञापन
आरोपी शख्स और मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर सात में बुधवार को डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान अयोध्या प्रकाश और उनकी पत्नी सविता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान हीरा लाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने कब्जे में लिए दोनों शव
वारदात की सूचना मिलते ही एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी आतिश भाटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें तैनात कर दी हैं।
विज्ञापन
नशे का आदी था युवक
पुलिस जांच के अनुसार, घटना के समय परिवार की बुजुर्ग महिला घर की पहली मंजिल पर मौजूद थीं और उन्हें चलने-फिरने में परेशानी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले परिवार में घरेलू कलह हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के नशे का आदी होने की बात भी जांच में सामने आई है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के साथ-साथ डबल मर्डर के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद अवतार नगर में हड़कंप मच गया है।