Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Two accused of robbery arrested in Jalandhar, stolen motorcycle recovered; legs broken while fleeing from police
{"_id":"6a7c9d1620814ebb27056453","slug":"video-two-accused-of-robbery-arrested-in-jalandhar-stolen-motorcycle-recovered-legs-broken-while-fleeing-from-police-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में लूटपाट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोटरसाइकिल बरामद; पुलिस को देख भागने पर टांगें टूटी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
जालंधर में लूटपाट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोटरसाइकिल बरामद; पुलिस को देख भागने पर टांगें टूटी
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर में लूट और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोटरसाइकिल बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई। एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह के निर्देशों तथा थाना डिवीजन नंबर 7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की निगरानी में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 बजे शिकायतकर्ता सुभाष गोराई, निवासी बाबा ईशर सिंह नगर जालंधर अपनी मोटरसाइकिल पर विजय कॉलोनी के पास पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आए तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इनमें से दो युवकों ने कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था। आरोपियों ने उसका मोटरसाइकिल छीन लिया और साथ ही उसका पर्स भी ले गए। पर्स में 5 एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और करीब 8,000 रुपये नकद बताए गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 7 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी बलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ गांव सुबाना में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को लूटा गया मोटरसाइकिल दो युवकों के पास दिखाई दिया, जो गांव सुबाना से नाखा वाला बाग, आर्मी एन्क्लेव की तरफ जा रहे थे।
पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख दोनों युवकों ने मोटरसाइकिल तेज गति से भगाना शुरू कर दिया। नाखा वाला बाग के पास मोड़ काटते समय बारिश के कारण मोटरसाइकिल फिसल गया और सड़क किनारे लगे खंभे/पेड़ से जा टकराया। दोनों युवक मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए और उन्हें काफी चोटें आईं।
पुलिस ने दोनों को काबू कर पूछताछ की तो उनकी पहचान विक्रम महे पुत्र परमजीत, निवासी गांव मिठापुर, गुरु रविदास गुरुद्वारा के नजदीक, जालंधर और अमनदीप सिंह पुत्र सोहन लाल, निवासी गांव मिठापुर, गुरु रविदास गुरुद्वारा के नजदीक, जालंधर के रूप में हुई। दोनों को लूटे गए मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से लूट और छीना-झपटी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।