Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Regional Nehru Hockey Tournament kicks off with cultural programs; first match between Jhansi and Aligarh.
{"_id":"6a68d04089c111c0ac0dc9c3","slug":"video-regional-nehru-hockey-tournament-kicks-off-with-cultural-programs-first-match-between-jhansi-and-aligarh-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रादेशिक नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, झांसी और अलीगढ़ के बीच पहला मुकाबला","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रादेशिक नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, झांसी और अलीगढ़ के बीच पहला मुकाबला
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:22 PM IST
झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रादेशिक विद्यालयीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया।
उद्घाटन समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिसके बाद प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में झांसी और अलीगढ़ की टीमें आमने-सामने उतरीं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और आगामी दिनों में कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर हॉकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।