फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Government decision following student shooting incident use of AK-47 and SLR banned Bihar Police News.

Bihar: तेजस्वी के आंदोलन से पहले छात्र गोलीकांड पर सरकार का बड़ा फैसला, इन हथियारों के इस्तेमाल पर लगी रोक

Thu, 13 Aug 2026 12:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Aug 2026 12:01 PM IST
सार

पुलिस मुख्यालय का यह नया आदेश आज सुर्खियों में है। मुख्यालय की ओर से बताया गया कि इस फैसले का उद्देश्य भीड़ नियंत्रण के दौरान पुलिस बल की ओर से अत्यधिक घातक हथियारों के इस्तेमाल को रोकना है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Government decision following student shooting incident use of AK-47 and SLR banned Bihar Police News.
सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीवान में छात्रों पर AK-47 से गोली चलाए जाने वाले मामले पर 19 अगस्त को आंदोलन की घोषणा की थी। लेकिन, इससे पहले सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस मामले में बड़ा निर्णय लिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से विधि-व्यवस्था ड्यूटी और भीड़ नियंत्रण के दौरान AK-47, INSAS और SLR जैसे असॉल्ट हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, इन हथियारों का इस्तेमाल अब केवल उग्रवाद, आतंकवाद और बड़े अपराधियों से जुड़े मामलों में ही किया जाएगा। विधि-व्यवस्था या भीड़ नियंत्रण की ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिस अधिकारी या जवान इन हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन


विशेष परिस्थिति में भी नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल
पुलिस मुख्यालय के निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में इन हथियारों को साथ ले जाना जरूरी हो, तब भी विधि-व्यवस्था ड्यूटी या भीड़ नियंत्रण के दौरान इनके इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। मुख्यालय ने सभी जिले में पुलिस अधीक्षक को इसका पालन करवाने का निर्देश भी दिया है। सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों और जवानों को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। 
विज्ञापन

Bihar: डिग्री कॉलेज, ITI नामांकन पर बड़ा फैसला; सम्राट चौधरी की बिहार कैबिनेट ने PK के प्लान पर भी किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन


AK-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई करने वाले निर्मम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में 19 अगस्त को पटना में विशाल राजभवन मार्च निकाला जाएगा। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि छात्रों पर AK-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया और इसके लिए जिम्मेदार कौन है? उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed