फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife gave sleeping pills to her husband then conspired with her lover to kill him by electrocution

कत्ल के चार तरीके अपनाकर मारा पति: नींद की गोलियों से लेकर करंट तक, बीवी और आशिक की बर्बरता सुन खौल जाएगा खून

Thu, 13 Aug 2026 11:40 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 13 Aug 2026 11:40 AM IST
सार

नाजिया ने प्रेमी चमन के साथ पति मुन्ना लाल को नींद की गोलियां दीं। फिर गला घोंटकर, बिजली के झटके व डंडे से हमला कर हत्या की। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Wife gave sleeping pills to her husband then conspired with her lover to kill him by electrocution
प्रेमी के लिए पति का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपने पति मुन्ना लाल (55) को नींद की गोलियां दे दीं। फिर रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद बिजली के झटके देकर और डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया था। दक्षिण जिला पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए महिला और उसके प्रेमी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान नाजिया, चमन और किशन के रूप में हुई।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 45 वर्षीय मंजू उर्फ नाजिया ने अपने पति मुन्ना लाल को बेहोश करने के लिए पानी में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी थीं। इसके बाद उसके प्रेमी 20 वर्षीय चमन ने उस पर हमला किया। नाजिया ने चमन को अपने पति की हत्या में मदद करने के लिए पांच लाख रुपये देने का वादा किया था और हत्या के तुरंत बाद उसे 20,000 रुपये दे दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त मित्तल ने बताया कि 10 अगस्त को सुबह करीब 5.15 बजे दक्षिण दिल्ली इलाके में रतिया मार्ग पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस को मौके पर मुन्ना लाल का शव मिला था और उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे।

विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि नाजिया ने शुरुआत में जांच को भटकाने की कोशिश की। उसने दावा किया कि घर में चोरी के दौरान बदमाशों ने उसके पति की हत्या कर दी और अपने दावे को सही दिखाने के लिए घर का सामान बिखेर दिया तथा कुछ चीजें हटा दीं थीं। किशन ने अन्य दो आरोपियों को पनाह दी।

सीसीटीवी कैमरों से पकड़ा गया झूठ
शुरू में तो नाजिया पति की हत्या में अपना हाथ होने की बात से इन्कार करती रही, मगर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से अलग कहानी सामने आई। फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति रात करीब 1.45 बजे घर में दाखिल होता और उसी रात करीब 3.15 बजे बाहर निकलता दिखाई दिया। अन्य साक्ष्यों से भी हत्या की पूर्व नियोजित साजिश की ओर संकेत मिले।

हत्या के पीछे घरेलू विवाद, शारीरिक उत्पीड़न जैसी वजहें
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबूतों का सामना कराने पर नाजिया ने अपना अपराध कबूल कर लिया। हत्या के पीछे बार-बार होने वाले घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानियां, शारीरिक उत्पीड़न और अपमान जैसी वजहें थीं। इसके अलावा चमन के साथ नाजिया के कथित संबंधों ने भी उसके पति के प्रति नाराजगी बढ़ाई। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि हत्या वाली रात मुन्ना लाल को नींद की गोलियां देने के लिए चमन ने ही नाजिया को दवाएं उपलब्ध कराई थीं।

मुन्ना लाल के सो जाने के बाद उसका गला घोंटा गया, उसे बिजली के झटके दिए गए और यह सुनिश्चित करने के लिए डंडे से पीटा गया कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने नाजिया, चमन और किशन को गिरफ्तार कर उनके पास से 15,000 रुपये बरामद किए हैं। मामले में घटनाक्रम की पूरी कड़ी जोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed